नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
Nagpur Bodh Gaya Special Train: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नागपुर के 800 वरिष्ठ नागरिकों को बोधगया दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा। CM फडणवीस यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी।
- Written By: अंकिता पटेल
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, नागपुर, बोधगया, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )
Mukhyamantri Tirthdarshan Yojana Train: नागपुर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत नागपुर जिले के 800 वरिष्ठ नागरिकों को बिहार स्थित महाबोधि विहार, बोधगया के दर्शन कराने के लिए विशेष रेल यात्रा शनिवार, 11 जुलाई को शुरू होगी।
नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 पर सुबह 10:30 बजे यह स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
मंत्रियों की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम
इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता मंत्री संजय शिरसाट, वित्त एवं नियोजन राज्यमंत्री एड. आशीष जायस्वाल, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री माधुरी मिसाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
ठाणे: घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट पर सड़क मरम्मत शुरू, दो दिनो तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को ही सुविधा
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना में नागपुर जिले के चयनित 800 लाभार्थी 11 से 16 जुलाई 2026 तक विशेष ट्रेन से बोधगया की यात्रा करेंगे, यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को महाबोधि विहार सहित धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे योजना का उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य वंजारी, अडबाले, डॉ. फुके, माने, संजय भेंडे एवं डॉ. राजीव पोतदार सहित विधानसभा सदस्य डॉ. नितन राऊत, कृष्णा खोपडे, प्रवीण दटके, मोहन मते, विकास ठाकरे, समीर मेधे, चरण सिंह ठाकुर, डॉ. आशीष देशमुख और संजय मेश्राम भी मौजूद रहेंगे
