Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा

Nashik Land Acquisition: नासिक रिंग रोड परियोजना से प्रभावित चिंचोली और वडगांव-पिंगला के 100 किसान परिवारों को मुआवजा मिलेगा। सीएम फडणवीस ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 11, 2026 | 05:30 PM

रिंग रोड परियोजना को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Land Acquisition Farmer Compensation: चिंचोली और वडगांव-पिंगला के रिंग रोड प्रभावित किसानों के लंबे संघर्ष को आखिरकार सफलता मिल गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन किसानों को मुआवजा देने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विधायक माणिकराव कोकाटे के लगातार प्रयास और किसान प्रतिनिधियों के सतत संघर्ष के कारण इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान होने से प्रभावित किसानों में संतोष का माहौल है। नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर प्रस्तावित राज्य मार्ग 37 (रिंग रोड) के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।

CM फडनवीस ने जारी किए निर्देश

रिंग रोड परियोजना से प्रभावित अधिकांश किसानों को पहले ही मुआवजा स्वीकृत हो चुका था, लेकिन चिंचोली और वडगांव-पिंगला के किसानों को इससे वंचित रखा गया था। इस मुद्दे को विधायक माणिकराव कोकाटे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मांग की कि दोनों गांवों के किसानों को भी अधिग्रहित भूमि का न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम

ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला

संभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें

आषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने संबंधित विभागों से जमीन की सीमाएं जल्द निर्धारित करने और भूमि अधिग्रहण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र जिलाधिकारी को सौंपने को कहा, ताकि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया बिना किसी देरी के शुरू की जा सके और प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ेः- ठाणे: घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट पर सड़क मरम्मत शुरू, दो दिनो तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू

रिंग रोड परियोजना की राह हुई आसान

चिंचोली से पांडुर्ली के बीच लगभग 7 किलोमीटर के इस हिस्से में कई किसानों की जमीनें, घर, कुएं, पॉलीहाउस और फलदार बाग प्रभावित हो रहे हैं। मुआवजे के बिना भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए चिंचोली के 58 और वडगांव-पिंगला के 42 (कुल 100) पीड़ित किसान परिवारों ने लगातार 58 दिनों तक क्रमिक अनशन किया था।

बैठक में कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले सहित विधायक और किसान प्रतिनिधि भास्कर उगले, कचरू गंधास व अन्य उपस्थित थे। इस फैसले से रिंग रोड परियोजना की राह आसान हो गई है।

Nashik land acquisition farmer compensation chincholi wadgaon pingla cm decision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 05:30 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Girish Mahajan
  • maharashtra government news
  • Maharashtra News
  • Manikrao Kokate
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Nashik Farmer
  • Nashik News
  • Road Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.