Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना

Nagpur Station Flyover: नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर परियोजना मामले में हाई कोर्ट को बताया गया कि भूमि अधिग्रहण मुआवजे की पहली किस्त वितरित हो चुकी है और धारा 21 की अधिसूचना 8 दिनों में जारी की जाएगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 11, 2026 | 04:25 PM

नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर, (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Station Flyover Six Lane Road Project: नागपुर स्टेशन के सामने के फ्लाईओवर की जगह 6 लेन सड़क के निर्माण तथा फ्लाईओवर के नीचे के दुकानदारों को वैकल्पिक दुकानों के आवंटन को लेकर स्टेशन फ्लाईओवर के पीड़ित सैयद साकीर अली अब्दुल अली की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। गत समय हाई कोर्ट ने शहरी विकास विभाग विभाग को पहले मुआवजे की राशि के वितरण के संबंध में प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया था।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कोर्ट को बताया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़ी मुआवजे की पहली किस्त की राशि का वितरण पहले ही किया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के हवाले से बताया गया कि इस परियोजना के लिए अधिग्रहण की धारा 19 की अधिसूचना मई 2026 के महीने में ही जारी कर दी गई थी।

इसके साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि आगामी 8 दिनों के भीतर अधिकारी द्वारा धारा 21 के तहत भी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधि। महेश धात्रक ने पैरवी की।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश

पुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त

सिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध

अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट

अगले सप्ताह रिकॉर्ड पर रखे जाएंगे दस्तावेज

सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल किलोर और न्यायाधीश राज वाकोडे ने इस संदर्भके दस्तावेज रिकॉर्ड पर प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इसके लिए समय मांगे जाने के बाद हाई कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी।

चूंकि भूमि अधिग्रहण अधिकारी सीधे तौर पर इस मामले में पक्षकार नहीं हैं, शहरी विकास विभाग के अधिकारी द्वारा ही सारी जानकारी और दस्तावेज आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत किए जाएंगे।

सरकार ने जारी किए आदेश

  • 12 मार्च 2026: राज्य सरकार ने शासनादेश (GR) जारी कर इस भूमि अधिग्रहण और सड़क विकास परियोजना को अपनी प्रशासकीय मान्यता प्रदान की।
  • 30 मार्च 2026: राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 5.90 करोड़ रुपये की पहली वित्तीय मंजूरी भी जारी कर दी है।

25 मीटर चौड़ी होगी सड़क

मनपा के नगर रचना विभाग के उप संचालक गिरीश गोडबोले द्वारा दायर हलफनामा के अनुसार शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग

राज्य सरकार ने रेलवे स्टेशन से सटे सीताबर्डी इलाके में सड़क के विकास और चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को अपनी प्रशासकीय और वितीय मंजूरी दे दी है। इस पूरी परियोजना के लिए 31.33 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

‘नगरोत्थान महाभियान’ योजना के तहत नागपुर-रायपुर राजमार्ग क्रमांक 7 के मौजूदा 24 मीटर चौड़े विकास योजना (DP) रास्ते को 25 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल आवश्यक निधि 31.33 करोड़ रुपये है, जिसमें 50% हिस्सेदारी राज्य सरकार (15.665 करोड़ रुपये) और 50% हिस्सेदारी महानगर पालिका (15.665 करोड़ रुपये) की होगी।

Station flyover road project high court hears compensation progress report nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 04:25 PM

Topics:  

  • Flyover
  • High Court
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.