- Hindi News »
- Movies »
- Pakistani Actor Fawad Khan Film The Legend Of Maula Jatt Release In India Banned Again
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की बढ़ीं मुश्किलें, भारत में रिलीज पर बैन!
- Written By: निक्की राय
पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से इस फिल्म को भारत बैन करने के लिए आवाज उठाई जा रही है। ऐसे में भारत में इस फिल्म की रिलीज को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की बढ़ीं मुश्किलें (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: फवाद खान और माहिर खान स्टारर पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से फिल्म को लेकर विरोध होने लगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट’ की स्क्रीनिंग को इंडिया में रोक दिया गया है। अगर यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती है, तो यह एक दशक बाद भारत में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन जाती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में ये फिल्म कुछ सीमित सिनेमाघरों में ही रिलीज होने वाली थी।
साल 2022 में दुनियाभर में हुई रिलीज
‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ पाकिस्तानी क्लासिक फिल्म मौला जट्ट का रीमेक है। फिल्म का मुख्य फोकस नूरी नट और स्थानीय नायक मौला जट्ट के बीच पौराणिक प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द है। ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ साल 2022 में पाकिस्तान समेत दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म काफी हिट भी रही थी। साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद से ही भारत में पाकिस्तानी फिल्मों की स्क्रीनिंग और पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लगा दी गई थी। कई कलाकारों ने इस फैसले का सम्मान किया।
पाकिस्तान में भी भारतीय फिल्मों पर है बैन
2019 से पाकिस्तान ने भी अपने देश में भारतीय फिल्मों पर बैन लगाया हुआ है। वहां तब से अब तक कोई भी भारतीय फिल्म रिलीज नहीं की गई है। फवाद और माहिरा भारत में काफी फेमस हैं। दोनों ही कलाकार भारत में कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। उरी अटैक के बाद से ही भारत-पाकिस्तान मनोरंजन इंडस्ट्री डायनेमिक्स को पूरी तरह से बदल दिया गया है।
यह भी देखें-आराध्या को हमेशा साथ रखने पर पैप्स ने किया सवाल, ऐश्वर्या राय ने दिया मुंह तोड़ जबाव, कर दी बोलती बंद
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने किया रिलीज पर विरोध
इस महीने की शुरुआत में, एमएनएस सिनेमा विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने एएनआई से कहा, “हम भारत में किसी भी पाकिस्तानी फिल्म या अभिनेता का मनोरंजन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “यह फिल्म रिलीज़ नहीं होगी। अगर ऐसा हुआ, तो एक मजबूत आंदोलन होगा।” महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस फिल्म के खिलाफ लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपना विरोध जताया था।
Pakistani actor fawad khan film the legend of maula jatt release in india banned again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














