असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO

Meerut Theft: मेरठ में सांसद अरुण गोविल के PA के यहाँ शादी समारोह के दौरान खिड़की तोड़कर 10 लाख रुपये और जेवरों की चोरी, पुलिस जाँच में जुटी। दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम मेंचल रहा थाी कार्यक्रम।
After the real Ram, now even the TV Ram's court is not safe! 10 lakh rupees stolen from Arun Govil's PA's house, watch the video.
डिजाइन इमेज
Updated on

Arun Govil PA Theft At House In Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले भाजपा सांसद अरुण गोविल के निजी सहायक के यहाँ एक शादी समारोह के दौरान बड़ी चोरी हो गई। दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी का जश्न चल रहा था, तभी शातिर चोरों ने कमरे की खिड़की तोड़कर 10 लाख रुपये नकद और जेवरों से भरा बैग उड़ा लिया।

इस घटना के बाद से जहाँ एक तरफ शादी की खुशियां खलबली में बदल गईं, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर चुटकी ले रहे हैं कि कलयुग में चोरों के निशाने पर अब भगवान राम का नाम और उनके किरदारों से जुड़े लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं एक यूजर्स ने व्यंग्य करते हुए सवाल उठाया है कि शादी के दौरान बैग में इतनी बड़ी रकम क्या कर रही थी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जाँच में जुटी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com