- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- The Legend Of Maula Jatt To Be Release In India Mns To Protest Against Pakistani Film
पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ पर होगा बवाल! भारत में गांधी जयंती पर होगी रिलीज
पाकिस्तान की बहुचर्चित फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट', 2 अक्टूबर 2024 को भारत के सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और वह फिल्म के भारत में प्रदर्शन के खिलाफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर बवाल हो सकता है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: पाकिस्तान की बहुचर्चित फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब भारत में रिलीज होने जा रही है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन फिल्म भारत में रिलीज होगी। लेकिन पॉलीटिकल पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पाकिस्तान फिल्म के भारत में रिलीज होने की खिलाफ नजर आ रही है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर रिलीज के दिन बवाल देखने को मिल सकता है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि फिल्म को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पहले से ही अपना विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट में अमेय खोपकर का बयान है कि वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा, पाकिस्तानी कलाकारों को भी भारतीय फिल्मों में काम करने नहीं देंगे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि महाराष्ट्र में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अच्छा संकेत नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- स्वरा भास्कर के सवाल पर बवाल, सीजेआई के पास उमर की सुनवाई के लिए नहीं टाइम…
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय डेफ टीम ने रचा इतिहास, ADCA टी20 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम
PM मोदी की इजराइल यात्रा: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साझा विरासत से मजबूत हुए दोनों देशों के रिश्ते
‘ला ला लैंड में जी रहा पाक…’, UN में भारत को घेरने चला था पाकिस्तान, भारतीय बेटी ने लगा दी तगड़ी क्लास
इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’
पाकिस्तान में कब रिलीज हुई ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’
पाकिस्तान सहित दुनिया भर में यह फिल्म 2022 को रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म का जादू अमेरिका, यूरोप और गल्फ देशों में भी चला। इसके अलावा पाकिस्तान में सबसे अधिक पैसा कमाने वाली यह पहली फिल्म बन गई थी। 13 अक्टूबर 2022 को ही यह भारत में भी रिलीज होने वाली थी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्ते की वजह से 2 साल तक फिल्म को भारत में रिलीज होने की डेट नहीं मिली और अब यह फिल्म भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की कहानी
पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की कहानी एक मौला जट्ट और गैंग की लीडर नूरी नट की दुश्मनी पर आधारित है। मौला जट्ट पंजाब का सबसे खौफनाक योद्धा है और नूरी से बदला लेने की फिराक में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह कहानी उसके परिवार के सम्मान और न्याय की कहानी है। फिल्म में इमोशन है, ड्रामा है और एक्शन भी है। ऐसे में यह फिल्म भारत के दर्शकों को भी काफी पसंद आएगी यह उम्मीद की जा रही है।
मौला जट्ट की स्टार कास्ट
पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ में ‘फवाद खान’ और ‘माहिरा खान’ लीड किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हमजा अली अब्बासी, हमय्यामा मलिक, मिर्जा गौहर रशीद, फारिस शफी, अली अज़मत, नय्यर एजाज, शफकत चीमा, राहिला आगा और जिया खान जैसे कलाकार मौजूद हैं।
The legend of maula jatt to be release in india mns to protest against pakistani film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup में वेस्टइंडीज ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, पावरप्ले के दौरान दो बार ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Feb 26, 2026 | 04:27 PMमहाराष्ट्र में सड़क हादसों पर लगाम: जनवरी में मौतों में 8% की बड़ी गिरावट, इन 10 जिलों में दिखा सुरक्षा का दम
Feb 26, 2026 | 04:25 PMगोंदिया में माफियाओं की मनमानी, नियमों को ताक पर रखकर सायटोला से लूटी जा रही रेत, जानें पूरा मामला
Feb 26, 2026 | 04:22 PMकरण जौहर ने बदली ‘दोस्ताना 2’ की हीरोइन, प्रतिभा रांटा हुईं बाहर, अब ये मिस इंडिया करेंगी डेब्यू
Feb 26, 2026 | 04:17 PMनितेश राणे के मदरसे वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ये फ्रीडम फाइटर का अपमान
Feb 26, 2026 | 04:14 PMबिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?
Feb 26, 2026 | 04:08 PMकनाडा के PM मार्क कार्नी का भारत दौरा: मुंबई में करेंगे बिजनेस मीटिंग्स, दिल्ली में PM मोदी से होगी खास चर्चा
Feb 26, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














