- Hindi News »
- Movies »
- Fawad Khan Film The Legend Of Maula Jatt Release Controversy India Raj Thackeray Angry Mns Ameya Khopkar Threaten
फवाद खान की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के भारत में रिलीज पर मचा बवाल, MNS नेता की धमकी ‘उसे पीटा जाएगा ….’
Fawad Khan Film The Legend Of Maula Jatt Controversy: फवाद खान की हिट फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट' को लेकर भारत में बवाल शुरु हो चुका है। MNS नेता ने तो यहां तक धमकी दे दी अगर कोई पाकिस्तानी कलाकार भारत में इस फिल्म को प्रमोट करने आया, तो उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।
- Written By: निक्की राय

फवाद खान की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के भारत में रिलीज पर मचा बवाल (फोटो सोर्स-IMDb)
Fawad Khan Film The Legend Of Maula Jatt Controversy: पाकिस्तानी स्टार फवाद खान की हिट फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट’ भारत में 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसे लेकर भारत में बवाल शुरु हो चुका है। MNS नेता ने तो यहां तक धमकी दे दी अगर कोई पाकिस्तानी कलाकार भारत में इस फिल्म को प्रमोट करने आया, तो उसके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। वहीं, राज ठाकरे भी काफी भड़के हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में भारत में पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।
थिएटर्स के मालिकों को भी दी चेतावनी
राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके थिएटर के मालिकों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर किसी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म थिएटर में चली, तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। मराठी भाषा में शेयर किए अपने एक पोस्ट में राज ठाकरे ने लिखा, ‘पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ इंडिया में रिलीज होने वाली है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस फिल्म को किसी भी सूरज में रिलीज नहीं होने देगी।’ इसके साथ ही उन्होने सवाल किया कि आखिर पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को भारत में रिलीज करने की इजाजत क्यों मिल रही है?
राज ठाकरे का फूटा गुस्सा
पोस्ट करते हुए राज ठाकरे लिखते हैं, ‘कला की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती, जो अन्य मामलों में ठीक है, लेकिन पाकिस्तान में यह बिल्कुल भी काम नहीं करेगा। भारत से नफरत के मुद्दे पर बंटे देश के कलाकारों को यहां लाकर नाचने और उनकी फिल्में दिखाने के लिए किस तरह की कार्रवाई की जा रही है? सरकारों को इस फिल्म को महाराष्ट्र तो क्या, देश के किसी भी राज्य में प्रदर्शित होने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।’
सम्बंधित ख़बरें
यह भी देखें-जयपुर में लगेगा सेलेब्स का मेला, अगले साल होगा IIFA अवॉर्ड शो का आयोजन
MNS नेता अमेय खोपकर ने दी धमकी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमय खोपकर ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में कहा कि ‘अगर पाकिस्तान का कोई कलाकर इस फिल्म को प्रमोट करने भारत आया, तो उसे पीटा जाएगा। साथ ही उसके हाथ-पैर भी तोड़ दिए जाएंगे।’
Fawad khan film the legend of maula jatt release controversy india raj thackeray angry mns ameya khopkar threaten
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 13 अप्रैल LIVE: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का अतिंम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई
Apr 13, 2026 | 06:47 AMराजकीय सम्मान के साथ आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, जानें कब और कहां दे सकेंगे अंतिम विदाई
Apr 13, 2026 | 06:47 AMचेहरे की चमक छीन लेती है इस विटामिन की कमी! कालेपन से पाना है छुटकारा तो आज ही डाइट में करें शामिल
Apr 13, 2026 | 06:45 AMहापुड़ में भीषण हादसा, 12 सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत से मची चीख-पुकार, देखें VIDEO
Apr 13, 2026 | 06:39 AMSatish Kaushik Life: हंसी के पीछे छुपा था सतीश कौशिक का गहरा दर्द, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था जीवन
Apr 13, 2026 | 06:32 AMBirthday Horoscope: 13 अप्रैल को जन्मे जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें आपकी राशि में छिपे हैं कौन से बड़े राज!
Apr 13, 2026 | 06:17 AMAaj Ka Rashifal 13 April: सोमवार को मेष की चमकेगी किस्मत, धनु-मकर को मिलेगी चेतावनी! जानें 12 राशियों का हाल
Apr 13, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM














