- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Vivek Agnihotri React On Bangladesh Protest Share Post On X
बांग्लादेश के तख्तापलट पर विवेक अग्निहोत्री का तंज, छात्र नहीं गुंडे हैं प्रदर्शनकारी
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा हालात पर तंज करते हुए कहा है कि प्रदर्शन कर रही भीड़ छात्र नहीं बल्कि गुंडे हैं। जो लूट मचाना चाहते हैं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए नोट में विवेक अग्निहोत्री ने क्या कुछ लिखा है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: 5 अगस्त 2024 का दिन बांग्लादेश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। दरअसल प्रदर्शनकारियों के उग्र और हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और उसके बाद शेख हसीना ने भारत की शरण ली। भारत ने इस पूरे मुद्दे पर अब तक राजनीतिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस विषय पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। इसी चर्चा में अब फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने कश्मीर फाइल फिल्म बनाई थी। विवेक अग्निहोत्री ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को गुंडा और लूट मचाने वाला बताया है।
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लंबा नोट लिखा है। जिसका मतलब है, माफ कीजिएगा मीडिया, लेकिन बांग्लादेश की सड़कों पर मौजूद ये भीड़ न तो छात्र है और ना ही क्रांतिकारी। उनमें से कई गुंडे और भूखे लोग हैं, जो लूट मचाने की फिराक में दिख रहे हैं। ज्यादातर क्रांतियां इसलिए सफल नहीं हो पाती क्योंकि क्रांतिकारी वास्तव में भूखे और गरीब लोग होते हैं, जो मानते हैं कि क्रांति के बाद उनकी जिंदगी बदल जाएगी।
ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित बनेंगी सीरियल किलर, जानें क्या है सीरीज ‘मिसेस देशपांडे’ की कहानी
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर 2’ पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, आदित्य धर को दी चेतावनी, दो कलाकारों की जमकर तारीफ
‘Operation Sindoor’ पर बनेगी मेगा फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे विवेक अग्निहोत्री, फैंस हुए एक्साइटेड
Vivek Agnihotri On Nepotism: विवेक अग्निहोत्री की नेपोटिज्म पर दो टूक, बोले- हर मौका गलत नहीं होता
फिल्म इंडस्ट्री पर विवेक अग्निहोत्री का सवाल, बोले- 12 नहीं, 16 घंटे तक खिंच रहा है काम, एक्टर्स से…
विवेक अग्निहोत्री ने अपनी इसी पोस्ट में आगे लिखा कि ऐसा कभी नहीं होगा। बाकी भीड़ मनोरंजन के लिए है। लोग एसी कमरे में बैठकर क्रांतियां देखना पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स से लोगों को अच्छा ब्रेक मिला है। आधुनिक दुनिया की दुखद कहानी यह है कि किसी भी विद्रोह के लिए मूर्तियां तोड़ दी जाती है। लेकिन मूर्ति बनाने वाला कोई नहीं है। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट पर लोग बंटी हुई राय में नजर आ रहे हैं। कुछ का मानना है कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वह गलत है, जबकि कुछ लोग इसे सही ठहराते हुए नजर आ रहे हैं।
Sorry, media, but all those mobs on the streets of Bangladesh are neither students nor revolutionaries. Many of them are thugs and hungry people waiting to loot something. Most revolutions fail because many so-called revolutionaries are actually poor and hungry people who… pic.twitter.com/Hip3F2lWeg — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 6, 2024
आपको बता दे कि बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वह भारत की शरण में आ पहुंची है। उसके बाद प्रधानमंत्री आवास में प्रदर्शनकारियों ने पहुंचकर लूट मचाई और जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अभी भी वायरल हो रही है।
Vivek agnihotri react on bangladesh protest share post on x
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ की तैयारी तेज, कुंभमेले को लेकर साधु-महंतों से मिले मंत्री गिरीश महाजन, विकास कार्यों पर चर्चा
Apr 01, 2026 | 09:25 AMअसम चुनाव: जोरहाट में गरजे सीएम फडणवीस, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ का बड़ा आरोप, गोगोई पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 09:18 AMक्या पाकिस्तान में बुझ जाएगा चूल्हा? युद्ध के चलते एक झटके में 924 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जनता बेहाल
Apr 01, 2026 | 09:16 AMचाहते हैं जीवन में तरक्की? तो भूलकर भी किसी को न बताएं अपनी ये 3 बातें; वरना जिंदगी भर पछताएंगे!
Apr 01, 2026 | 09:14 AMलंबे इंतजार के बाद थलपति विजय की ‘जना नायगन’ रिलीज के लिए तैयार, मेकर्स का ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द
Apr 01, 2026 | 09:05 AMशिवसेना चिह्न विवाद पर ‘तारीख पर तारीख’! सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अंतिम बहस
Apr 01, 2026 | 08:57 AMछत्रपति संभाजीनगर: एमपीएससी चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति से इनकार पर हाईकोर्ट सख्त, 4 हफ्ते में नौकरी का आदेश
Apr 01, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














