-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gadkari Janata Darbar Nagpur Beneficiaries Will Not Be Deprived
एक भी पात्र लाभार्थी नहीं रहेगा वंचित, जनता दरबार में गडकरी ने किया आश्वस्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों से संवाद कर आश्वस्त किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

जनता दरबार में गडकरी ने किया आश्वस्त
Nagpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनता दरबार में हमेशा की तरह नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी अपनी-अपनी समस्याओं और कठिनाइयों के निराकरण के लिए मदद का आवेदन लेकर पहुंचे थे। वहीं, कुछ युवा अपने नवाचार (इन्वेंशन) और आइडियाज का प्रात्यक्षिक (डेमो) दिखाने आए थे।
गडकरी ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकारी योजनाओं के पात्र सभी लाभार्थियों को लाभ मिलेगा और कोई भी वंचित नहीं रहेगा। उनसे संवाद साधने दिव्यांगजन बड़ी संख्या में पहुंचे थे, जबकि ज्येष्ठ नागरिक अपनी समस्याएं सुना रहे थे। कई लोगों की समस्याओं का निराकरण तो मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की मदद से कर दिया गया।
तत्काल सहयोग के निर्देश
खामला चौक स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय में सुबह से ही नागरिकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। गडकरी ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। दिव्यांग नागरिकों ने शैक्षणिक, स्वास्थ्य व कृत्रिम अंग उपकरणों की मांग से संबंधित निवेदन सौंपे। गडकरी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल सहयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र दिव्यांगजन को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
📍जनसंपर्क कार्यालय, सावरकर नगर, नागपुर 📹 जनसंपर्क रविवार, 02 नवंबर 2025 को आज सावरकर नगर के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंपर्क के कुछ क्षण! इस दौरान विभिन्न क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, समझी और उनके निर्वहन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। #Nagpur… pic.twitter.com/FlCOpKSNnW — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 2, 2025
आइडियाज लेकर पहुंचे युवा
जनता दरबार में कई नागरिक, संस्थाएं और संगठनों के प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं, यातायात व्यवस्था और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याओं पर आवेदन लेकर पहुंचे और चर्चा की।
ये भी पढ़े: पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, ठाणे के शिक्षक को 3 साल की सजा, छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत
गडकरी का आभार व्यक्त
कुछ युवा अपने नए व्यावसायिक आइडिया और आविष्कार का प्रात्यक्षिक करने पहुंचे। गडकरी ने उनकी इनोवेशन की सराहना की और उचित मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कई ज्येष्ठ नागरिक अपने छह वर्ष से लंबित पेंशन को शुरू करवाने में की गई मदद के लिए गडकरी का आभार व्यक्त करने भी पहुंचे थे।
Gadkari janata darbar nagpur beneficiaries will not be deprived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














