- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Municipal Corporation Assistant Commissioner Shortage Transfer Issues
मनपा में सहायक आयुक्तों का घोर संकट, प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी इच्छुक नहीं
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा में सहायक आयुक्तों की भारी कमी और अधिकारियों की अनिच्छा से कामकाज प्रभावित। अयोग्य अधीक्षकों के हाथों में जोन की जिम्मेदारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे

मनपा में सहायक आयुक्तों का घोर संकट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर महानगर पालिका इन दिनों सहायक आयुक्तों की भारी कमी और अधिकारियों की अनिच्छा के दोहरे संकट से जूझ रही है। जोन कार्यालयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकांश सहायक आयुक्त आमतौर पर शासन से प्रतिनियुक्ति पर आते थे, लेकिन अब ये अधिकारी मनपा में काम करने के लिए इच्छुक नहीं हैं। परिणामस्वरूप, कई अधिकारी नियुक्त होते ही अपना तबादला करवा रहे हैं।
अधिकारियों की इस अनिच्छा के कारण मनपा प्रशासन ने पात्रता न रखने वाले अधीक्षकों को सहायक आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। कई अधिकारियों को मनपा में कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं का समाधान करना “कम दर्जे” का कार्य प्रतीत होता है, इसलिए वे यहां कार्य करने से बच रहे हैं। वर्तमान में कई अधीक्षक सहायक आयुक्तों का प्रभार संभाल रहे हैं, किंतु उनके कार्य प्रदर्शन से उनकी अक्षमता उजागर हो रही है।
इन अधीक्षकों के पास मौजूदा पदभार
- प्रमोद वानखेड़े (बाजार विभाग के अधीक्षक)-धंतोली जोन के सहायक आयुक्त का प्रभार
- नरेंद्र बावनकर- हनुमाननगर जोन की जिम्मेदारी
- विजय थूल- लकड़गंज जोन का प्रभार
- धनंजय जाधव -लक्ष्मीनगर जोन का प्रभार
- नहीं मिल रहा है न्याय
जानकारों का कहना है कि अधिकारियों की कमी के चलते इन अधीक्षकों को अतिरिक्त प्रभार तो दे दिया गया है, किंतु आधा दिन जोन की जिम्मेदारी और दोपहर के बाद विभागीय कार्य का बोझ होने से वे किसी भी जिम्मेदारी के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि इन अधीक्षकों को सहायक आयुक्त के पद के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा है।
कुछ जोनों में नागरिकों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते, यहां तक कि नागरिकों के फोन भी नहीं उठाते। परिणामस्वरूप, नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
ये भी पढ़े: RTO को मिला बड़ा राजस्व, दिवाली और दशहरे के शुभ मुहूर्त पर 1,251 वाहनों का पंजीयन
स्थापना खर्च और पदोन्नति का खेल
मनपा की आर्थिक स्थिति भी इस संकट की एक बड़ी वजह है। मनपा का स्थापना खर्च 35 प्रतिशत से अधिक न जाने की शर्त के कारण पिछले कई वर्षों से नई भर्ती नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप, मौजूदा अधिकारियों को दो या तीन विभागों का अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ रहा है।
अयोग्य अधीक्षकों के हाथ में पदभार
कर्मचारी और अधिकारी दोनों ही इस अत्यधिक कार्यभार से त्रस्त हैं। हालांकि, पिछले दो महीनों में लगभग 200 कर्मचारियों की भर्ती की गई है और लिपिक वर्गीय पदों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन हर महीने करीब 50 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में भर्ती की गति अनुपातिक नहीं है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
Nagpur municipal corporation assistant commissioner shortage transfer issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना
May 06, 2026 | 08:23 PMजिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गई थीं ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते ही इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
May 06, 2026 | 08:12 PMJyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
May 06, 2026 | 08:09 PMअब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
May 06, 2026 | 08:05 PMकपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास में MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात; किया बड़ा ऐलान
May 06, 2026 | 07:59 PMवंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














