-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Special Screening Of The Bengal Files In Delhi Cm Rekha Gupta Watched The Film
दिल्ली में द बंगाल फाइल्स की स्पेशल स्क्रीनिंग, मल्लिका नड्डा बोलीं- बंगाल की हकीकत को उजागर…
- Written By: सोनाली झा
The Bengal Files: दिल्ली में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा शामिल हुईं।

दिल्ली में द बंगाल फाइल्स की स्पेशल स्क्रीनिंग
The Bengal Files Special Screening: दिल्ली में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार को राजधानी के फिल्म प्रभात डिवीजन ऑडिटोरियम में हुआ, जहां राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा फिल्म देखने पहुंचे।
‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपने मजबूत कंटेंट और संवेदनशील विषयवस्तु से दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म बंगाल के ऐतिहासिक और समकालीन मुद्दों को उठाती है और कई अनकहे सच सामने लाती है। फिल्म देखकर मल्लिका नड्डा ने इसे सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि आज भी बंगाल में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इतिहास की कड़वी सच्चाई को बखूबी उजागर किया है।
मंत्री कपिल मिश्रा ने की फिल्म की तारीफ
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि “यह फिल्म बंटवारे और तुष्टिकरण की राजनीति की सच्चाई को सामने लाती है। सिनेमा का दायित्व है सच दिखाना और विवेक अग्निहोत्री ने इसे शानदार ढंग से निभाया है। हर जागरूक नागरिक को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में फिल्म के विरोध और प्रतिबंध पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके अनुसार, जिनके पास छिपाने को कुछ है, वही अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ खड़े होते हैं। सभी बंगालियों को यह फिल्म देखनी चाहिए, ताकि वे इतिहास की कड़वी सच्चाई जान सकें।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
निर्देशक और कलाकारों की राय
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे प्रतिबंध को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध ‘द बंगाल फाइल्स’ की सच्चाई को और पुख्ता करता है। फिल्म में एक डायलॉग है कि बंगाल दो संविधानों से चलता है, एक भारत का और दूसरा कुछ खास लोगों का। यह प्रतिबंध उसी बात की पुष्टि करता है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई।
ये भी पढ़ें- महिमा चौधरी ने ‘परदेस’ से बनाई पहचान, हादसों और बीमारी के बावजूद कायम रखा हौसला
पल्लवी जोशी ने कही ये बात
पल्लवी जोशी ने कहा कि किसी भी कलाकार या फिल्म पर प्रतिबंध लगाना असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह फिल्म विभाजन और तुष्टिकरण की नीतियों पर गहरा प्रहार करती है। हमें अतीत से सबक लेना होगा कि कैसे हमारे लोगों पर अत्याचार हुए और तत्कालीन सरकारें चुप रहीं।
Special screening of the bengal files in delhi cm rekha gupta watched the film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: ‘नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भाजपा के भीतर नाराजगी..’, कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने किया बड़ा दावा
Jul 08, 2026 | 04:40 PMलोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
Jul 08, 2026 | 04:37 PMनागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
Jul 08, 2026 | 04:32 PMGondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण
Jul 08, 2026 | 04:31 PMUP चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने शुरू किया ‘मिशन-50’, हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ने की तैयारी
Jul 08, 2026 | 04:29 PMपुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMबारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
Jul 08, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














