-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Loaded Water Provides Energy And Nutrition To The Body
क्या आप भी पीते है लोडेड वॉटर, सिर्फ प्यास बुझाने से लेकर देता है एनर्जी और भरपूर पोषण
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Loaded Water: स्वस्थ शरीर के लिए लोडेड वॉटर को आप पी सकते है। लोडेड वॉटर को साधारण बोतलबंद पानी से अलग इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर को बेहतर रखने के तत्व मिलाए जाते है।

लोडेड वॉटर पीने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Loaded Water Trends: स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त पानी का सेवन करना जरूरी होता है। दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी होता है। इन दिनों लोडेड वॉटर पीना सही होता है। अगर आप लोडेड वॉटर पीते है तो, आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। दरअसल यह पानी साधारण नहीं बल्कि एक ऐसा पेय है जिसे विटामिन, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स या हर्बल एक्सट्रैक्ट्स से समृद्ध किया जाता है ताकि यह सिर्फ प्यास बुझाने वाला नहीं बल्कि सेहत को एनर्जी और पोषण दे जाएं।
विटामिन से लेकर यह होते है तत्व
स्वस्थ शरीर के लिए लोडेड वॉटर को आप पी सकते है। लोडेड वॉटर को साधारण बोतलबंद पानी से अलग इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर को बेहतर रखने के तत्व मिलाए जाते है। शरीर को अतिरिक्त लाभ दें जैसे विटामिन सी, डी, बी12,कैल्शियम,जिंक,इलेक्ट्रोलाइट्स, या फिर कोलेजन और बायोटिन तक जैसे तत्व पाए जाते है। कुछ ब्रांड्स इसमें फ्रूट फ्लेवर, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट, या एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलाते हैं ताकि स्वाद और फायदे दोनों मिल सकें।
हेल्थ के लिए पी रहे विटामिन रिच पानी
लोडेड वॉटर की बात की जाए तो, आजकल पानी पीने का ट्रेंड बदलते जा रहा है। सिर्फ हाइड्रेशन ही नहीं, बल्कि ‘फंक्शनल बेवरेजेस’ की ओर बढ़ रहे हैं यानी ऐसा पेय जो स्वाद के साथ सेहत भी दे।वर्कआउट करने वाले युवाओं, फिटनेस प्रेमियों और डाइटिंग करने वालों के बीच यह ट्रेंड खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस लोडेड वॉटर को खास तौर पर स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप में माना जाता है।हमारे देश में कई स्टार्स ऐसे ही लोडेड वॉटर का इस्तेमाल करते दिख जाते हैं। जैसे अक्षय कुमार का डिटॉक्स वॉटर भी इसी श्रेणी में आता है। खिलाड़ी कुमार के पानी में नींबू, खीरा और पुदीना जैसे तत्व शामिल होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
स्मार्ट विकल्प होता है लोडेड वॉटर
अगर आपको दिनभर पर्याप्त पोषण और संतुलित आहार मिल रहा है, तो लोडेड वॉटर की बहुत जरूरत नहीं होती। वहीं पर अगर आप लगातार यात्रा कर रहे है तो, आपके लिए यह पानी बेहतर हो सकता है। बस ध्यान रहे कि कुछ ब्रांड्स इसमें शुगर या कृत्रिम फ्लेवर भी डालते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं। बात की जाती है कि, अगर आप यह पानी घर में बनाते है तो आपके लिए इसके फायदे ज्यादा मिलते है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों की डाइट में करें शामिल करें ये 5 सब्जियां
फिल्टर किए हुए या उबले और ठंडे पानी या एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी के एक जग से शुरू करें। फल तैयार करें। तरबूज, खट्टे फल, नींबू या संतरे जैसे इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर विकल्प जो भी हो उसे आजमाएं। सभी सामग्रियों को पानी में ज्यादा देर तक न छोड़ें – खट्टे फलों के छिलके पानी को कड़वा कर सकते हैं, और तरबूज नरम हो सकता है। इन्फ्यूज्ड पानी को फ्रिज में एक सीलबंद बरतन या जग में रखें । दो से तीन दिनों के अंदर इसका सेवन करें।
आईएएनएस के अनुसार
Loaded water provides energy and nutrition to the body
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














