सरदार पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी': CM योगी बोले- 'एकता ही भारत की असली ताकत'

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में भाजपा के द्वारा खूब जोर-शोर के साथ एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इस अवसर पर एकता के लिए संबोधन किया।

दिल्ली में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन पूरे जोश के साथ किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ समेत 75 जिलों में आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत की शक्ति उसकी एकता में है।” उन्होंने परिवारवाद, जातिवाद और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि समाज में एकजुटता बढ़ाने का प्रतीक है।

संबंधित खबरें

No stories found.