-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Shah Rukh Khan Apologizes To Vicky Kaushal For Leaving The Shoot In The Middle Of A Scene
शाहरुख खान ने विक्की कौशल से मांगी थी माफी, जानें किस बात से हुए शर्मिंदा
- Written By: अनिल सिंह
शाहरुख खान ने विक्की कौशल से माफी क्यों मांगी थी, आखिरकार शाहरुख खान किस बात से शर्मिंदा हुए थे, खुद विक्की कौशल ने डंकी की शूटिंग के वक्त का दिलचस्प किस्सा बताया है। आइए जानते हैं कि विक्की कौशल, शाहरुख खान की सरलता के मुरीद क्यों हुए।

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। शाहरुख खान की महानता की चर्चा की जाती है, लेकिन शाहरुख खान ऐसे ही महान नहीं बने हैं, यह कहना है विक्की कौशल का, क्योंकि विक्की कौशल के सामने शाहरुख खान ने वह मिसाल पेश की जिसकी वजह से विक्की उनके मुरीद हो गए। विक्की ने बताया कि शाहरुख खान ने खुद एक बार उनसे माफी मांगी थी और यह भी बताया की शाहरुख खान की उस बात ने विक्की कौशल का दिल जीत लिया।
कॉफी विद करण शो में कियारा आडवाणी के साथ पहुंची विक्की कौशल ने शाहरुख खान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया था और यह बताया था कि फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान को किसी अर्जेंट काम की वजह से दिल्ली जाना पड़ा और उस वक्त विक्की कौशल को शाहरुख खान के बॉडी डबल के साथ शूटिंग को कंप्लीट करना था, लेकिन शाहरुख खान को यह बात अच्छी नहीं लगी कि उनकी गैर मौजूदगी में विक्की कौशल को उनके बॉडी डबल के साथ शूट कंप्लीट करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने क्रिप्टिक नोट से दी अर्जुन कपूर को नसीहत
सम्बंधित ख़बरें
‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Mandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
विक्की कौशल ने आगे बताया कि उसके बाद शाहरुख खान ने दिल्ली से उन्हें मैसेज किया और माफी मांगी और यह भी बताया कि वापस लौटने के बाद वह उस सीन को खुद पूरा करेंगे। क्योंकि उन्हें इस बात से शर्मिंदगी महसूस हो रही थी कि वह शूटिंग के वक्त वहां मौजूद नहीं थे। काम को लेकर शाहरुख खान का यह जज्बा विक्की कौशल का दिल जीतने के लिए काफी था।
हालांकि शाहरुख खान को विक्की कौशल ने बताया की शूटिंग अच्छे से कंपलीट हुई है और फिल्म के डायरेक्टर भी सीन से खुश हैं ऐसे में सीन वापस करने की जरूरत नहीं है, लेकिन शाहरुख खान ने उस सीन को दोबारा शूट किया। काम के प्रति उनके जज्बे और जुनून को देखकर विक्की कौशल को बड़ी सीख मिली।
विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ इस समय चर्चा में है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से विक्की कौशल की अभिनय की तारीफ दर्शक कर रहे हैं। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म की अगर बात करें तो वह ‘छावा’ फिल्म में नजर आएंगे। जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ अहम भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है।
Shah rukh khan apologizes to vicky kaushal for leaving the shoot in the middle of a scene
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में तेज प्रताप यादव का ‘भौकाल’! पवन सिंह-निरहुआ संग नई फिल्म ने बढ़ाई हलचल
Jul 13, 2026 | 08:53 PMFDA की राज्य भर में ताबड़तोड़ 28 छापेमारी, तुकाराम मुंढे ने मिलावटखोरों की तोड़ी कमर; 21 गिरफ्तार
Jul 13, 2026 | 08:53 PMAVNL Recruitment 2026: 1213 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
Jul 13, 2026 | 08:50 PMExplainer: ट्रंप के दोस्त को रूस ने दिया जहर! यूक्रेन से लौटने के कुछ घंटे बाद हो गई मौत, US में मचा हड़कंप
Jul 13, 2026 | 08:50 PMSawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Jul 13, 2026 | 08:40 PMदतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल
Jul 13, 2026 | 08:37 PMमुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा
Jul 13, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














