-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Malaika Arora Cryptic Note Amid Breakup Rumours With Arjun Kapoor
खुद के उसूलों पर जिंदगी जीतीं हैं मलाइका अरोड़ा, क्रिप्टिक नोट से अर्जुन कपूर को नसीहत !
- Written By: अनिल सिंह
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को लेकर खबर पर खूब चर्चा हुई। अब मलाइका अरोड़ा ने क्रिप्टिक नोट के जरिए अर्जुन कपूर को नसीहत देने का प्रयास किया है और यह बताया है कि वह जिंदगी अपने उसूलों पर जीतीं है। आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने नोट में क्या कुछ लिखा है।

मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को लेकर खबर चर्चा में रही लेकिन किसी ने भी अब तक ब्रेकअप को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में उनके चाहने वालों को यह उम्मीद थी कि दोनों के बीच पैचअप हो जाएगा, लेकिन मलाइका अरोड़ा की ताजा पोस्ट से ऐसा नहीं लगता है कि अब दोनों की रहे एक होने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा ने ताज़ा पोस्ट में एक नोट लिखा है जिसमें वह यह बताने का प्रयास कर रही हैं कि वह खुद के उसूलों पर जिंदगी जीती हैं और नेगेटिविटी से दूर रहने के लिए उन्होंने अपने इर्द गिर्द एक एक शील्ड बना ली है।
मलाइका अरोड़ा ने क्या लिखा
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर जो नोट लिखा है, उसमें उन्होंने बताया है कि अपने जीवन की चाबी को हमेशा अपने पास रखें, पूरी रात डांस करें जब आपका मन करता है लेकिन उसके बाद अगले दिन योग जरूर करें, शराब पिएं लेकिन अपने सेहत को फायदा पहुंचाने वाले जूस को मत भूलें, जब इच्छा हो तब चॉकलेट खाएं लेकिन सलाद को ना भूलें।

सम्बंधित ख़बरें
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं
Malaika Arora Fitness: महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, अच्छी नींद और घर का खाना है मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज
Malaika Arora का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर करारा जवाब, बोलीं- अब लोगों की राय से तय नहीं होती मेरी खुशी
मलाइका अरोड़ा ने लिखा, जब इच्छा करें तो हाई हील पहने लेकिन संडे को नंगे पैर चलना ना भूलें, जिंदगी में होने वाले उतार चढ़ाव को स्वीकार करें, साहसी बने और अपनी आवाज को उठाएं, लेकिन अपनी पूरी क्षमता से शांति को जरूर ढूंढे, सब्र को जीवन का संतुलन बनाने में इस्तेमाल करें, खुद अपना उसूल बनाएं और उस पर चलने का प्रयास करें और किसी को भी यह अधिकार न दें कि वह आपको बताए कि आपको कैसे चलना है।
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का अनसीन वीडियो हुआ वायरल
मलाइका अरोड़ा के नोट से यह साफ है कि उनका इशारा अर्जुन कपूर की ओर है जो कहीं ना कहीं उनकी व्यक्तिगत जीवन में दखल पैदा कर रहे थे, इस नोट के जरिए मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को नसीहत देना चाह रही है कि मलाइका अरोड़ा अपने उसूलों पर अपनी जिंदगी जीना चाहती है।
आपको बता दे कि दोनों के बीच मतभेद की खबर उस वक्त सामने आई जब दोनों इवेंट्स में अलग-अलग दिखाई देने लगे। अर्जुन कपूर के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में भी मलाइका अरोड़ा ने अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराई। इतना ही नहीं वो उनके बर्थडे पार्टी में भी गैर मौजूद रहीं। तब दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप को अभी कंफर्म नहीं किया है। लेकिन दोनों ही ओर से क्रिप्टिक नोट जारी करने का सिलसिला चल रहा है।
Malaika arora cryptic note amid breakup rumours with arjun kapoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंपत राय पर FIR की मांग तेज, पुलिस के जवाब से बार एसोसिएशन नाराज; कोर्ट जाने की तैयारी में वकील
Jul 13, 2026 | 09:55 PMऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से सट्टा खेलता था नाना पटवारी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:48 PMपायधुनी रेप केस: आरोपी सुरक्षा गार्ड 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में, पीड़ित पिता बोले- आरोपी को मिले फांसी
Jul 13, 2026 | 09:47 PMट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
Jul 13, 2026 | 09:45 PMबाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की जांच में देरी का लगाया आरोप, CBI जांच की मांग लेकर पहुंचे हाई कोर्ट
Jul 13, 2026 | 09:43 PMउज्जैन: सड़कों पर उतरे महापौर, माइक थामकर दुकानदारों को दी आखिरी चेतावनी; सामान जब्त हुआ तो नहीं मिलेगा वापस
Jul 13, 2026 | 09:36 PMONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 13, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














