AVNL Recruitment 2026: 1213 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका

AVNL Vacancy : आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने 1213 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर मैनेजर और अन्य पदों के लिए 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जाएंगे।
AVNL has invited online applications for 1,213 vacancies, with registrations open until July 25, 2026.
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

AVNL Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वर्ष 2026 के लिए कुल 1213 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 1005 जूनियर टेक्नीशियन और 208 कार्यकारी (Executive) पद शामिल हैं।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति चेन्नई (अवाडी), जबलपुर, मेडक, अंबरनाथ समेत AVNL की विभिन्न इकाइयों में फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट (Fixed Term Employment) के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक AVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AVNL ने 1213 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में जूनियर टेक्नीशियन के तहत इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर, क्वालिटी एश्योरेंस असिस्टेंट सहित कई ट्रेड शामिल हैं। वहीं जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर, कंसल्टेंट और एडिशनल जनरल मैनेजर जैसे पदों पर भी भर्ती होगी।

जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI (NTC/NAC) अनिवार्य है, जबकि मैनेजर स्तर के पदों के लिए BE/BTech, पोस्टग्रेजुएट डिग्री या संबंधित प्रोफेशनल योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव भी जरूरी रखा गया है।

जूनियर टेक्नीशियन और जूनियर मैनेजर स्तर के पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जबकि वरिष्ठ पदों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये रखा गया है। वहीं SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार AVNL की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर Career सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करें, OTP के जरिए अकाउंट सत्यापित करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना न भूलें। यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com