- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Young Man Died After Drowning In The Dham River Of Pavnar
‘यहां तैरना सख्त मना है’, तोड़ा आदेश, पवनार के धाम नदी में डूबने से युवक की मौत
- Written By: आंचल लोखंडे
रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धाम नदी में तैरने गया 26 वर्षीय युवक डूब गया। मृतक युवक की पहचान वर्धा के रामनगर निवासी यश चव्हाण के रूप में हुई है।

पवनार के धाम नदी में डूबने से युवक की मौत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: मानसुन सिजन में प्रशासन की अपील के बावजुद भी पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालने का काम करतें है। ऐसे ही नियमों को ताक पर रख कर रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धाम नदी में तैरने गया 26 वर्षीय युवक डूब गया। मृतक युवक की पहचान वर्धा के रामनगर निवासी यश चव्हाण के रूप में हुई है। अपने दोस्तों के साथ आया यश पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना पानी में कूद गया और कुछ ही देर में डूब गया।
रविवार को छुट्टी थी, इसलिए यश चव्हाण अपने दोस्तों आशीष गनार, प्रिंस यादव पवनार के साथ पारस सरोवर घूमने आए थे। चारों धाम नदी के किनारे बने बांध पर गए थे। हालांकि इस जगह पर तैरना सख्त मना है, लेकिन यश ने अकेले ही पानी में उतरने का फैसला किया।
बचाने कोशिश नाकाम रहीं
उसके दोस्तों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। कुछ दूर तैरने के बाद वापस लौटते समय यश का दम घुटने लगा और वह डूबने लगा। इस दौरान उसके दोस्तों और वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, कोशिशें नाकाम रहीं और यश पानी में डूब गया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
वर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
वर्धा में गर्मी का नया रिकॉर्ड: 46.08 डिग्री तापमान के साथ विदर्भ का सबसे गर्म जिला बना, सड़कों पर पसरा सन्नाट
वर्धा में फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई: दारोडा टोल नाके पर घेराबंदी कर अंतरराज्यीय चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
कल्याण की सड़कों पर भड़का तनाव, यातायात पुलिस और बाइक सवार के बीच हाथापाई
शव को पानी से बाहर निकाला
सूचना मिलने पर पुलिस पाटिल आम्रपाली ढोले ने सेवाग्राम पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यश के शव को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों अर्जुन सतघरे और दीपक सतघरे की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
प्रशासन की लापरवाही?
शनिवार और रविवार को धाम नदी क्षेत्र में नागरिकों की भारी भीड़ होती है। भीड़भाड़ वाले दिनों में उचित सुरक्षा, लाइफगार्ड और उपायों की कमी के कारण ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं होती हैं। नागरिकों की मांग है कि भीड़भाड़ वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था की जाए और ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जाए।
Young man died after drowning in the dham river of pavnar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














