वर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; 'नवभारत' की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू

Navbharat Impact News: नगर परिषद व सफाई कर्मचारियों के बीच वर्क ऑर्डर को लेकर विवाद से मार्केट की सफाई ठप हुई थी। समझाइश, समाचार के बाद कर्मचारी लौटे, सफाई शुरू हुई और नागरिक-व्यापारियों को राहत मिली।
The dispute between Wardha Council and cleaning staff over work orders ended following a Navbharat news report. Staff resumed duties on Feb 23, providing relief to traders and citizens.
वर्धा न्यूज
Published on
Updated on

Wardha Traders Relief News: वर्धा शहर के मार्केट परिसर में कचरा सफाई कार्य के वर्क ऑर्डर को लेकर नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच उत्पन्न विवाद के चलते कुछ समय के लिए सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। परिणामस्वरूप पूरे मार्केट क्षेत्र में कचरे के ढेर लग गए थे, जिससे नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में नवभारत में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सोमवार, 23 तारीख से सभी कर्मचारी पुनः कार्य पर लौट आए हैं और मार्केट परिसर में नियमित रूप से सफाई कार्य प्रारंभ हो गया है।

नगर परिषद द्वारा मार्केट परिसर की सफाई के लिए अलग से टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें 30 सफाई कर्मचारियों का समावेश किया गया है। नगर परिषद चुनाव के पश्चात नगराध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी नगरसेवक अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिक सतर्क हैं। इसी दृष्टिकोण से मुख्याधिकारी द्वारा काम के समय और कर्मचारियों की संख्या में नियोजन की बात सामने रखी गई थी।

नए टेंडर के बाद ठेकेदार द्वारा पुराने ही कर्मचारियों को काम पर रखने की सहमति दी गई थी। हालांकि, वर्धा मार्केट परिसर की सफाई के लिए 20 कर्मचारियों की आवश्यकता बताकर उतने ही कर्मचारियों के वर्क ऑर्डर जारी किए गए। शेष 10 कर्मचारियों को अन्य प्रभागों में कार्य देने का आश्वासन नगर परिषद प्रशासन ने दिया था, लेकिन कर्मचारियों में नौकरी से वंचित होने का भ्रम उत्पन्न हो गया। इसी कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और सफाई कार्य बाधित हुआ।

नागरिक व व्यापारियों को मिली राहत

मुख्याधिकारी द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों का समुपदेशन कर समस्या का समाधान निकालने की बात कही गई। नवभारत में समाचार प्रकाशित होने के बाद कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थिति समझ में आई और उनका भ्रम दूर हुआ। कर्मचारियों के काम पर लौटते ही कचरा सफाई कार्य पुनः शुरू हो गया, जिससे मार्केट परिसर के नागरिकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

विवरण स्थिति
विवाद का कारण 30 में से केवल 20 कर्मचारियों के लिए वर्क ऑर्डर जारी होना।
प्रशासन का पक्ष शेष 10 कर्मियों को अन्य प्रभागों में समायोजित करने का आश्वासन।
खबर का प्रभाव भ्रम दूर होने पर सोमवार, 23 फरवरी से सभी कर्मचारी काम पर लौटे।
वर्तमान स्थिति मार्केट परिसर में नियमित सफाई और कचरा उठान कार्य प्रारंभ।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com