केरल के पलक्कड़ में करंट से गिरे मोर को CPR देकर बचाया, फायर टीम की मुस्तैदी ने जीता दिल

Kerala Peacock Rescue : केरल के पलक्कड़ में करंट लगने से गिरे एक मोर को पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू टीम ने CPR देकर नई जिंदगी दी। इस रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो गया है और लोग टीम की सराहना कर रहे हैं।
In Palakkad, a peacock collapsed due to electric shock was revived with CPR by the fire team, winning hearts online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Animal Rescue : केरल में इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। करंट लगने से एक मोर अचानक जमीन पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि पास के ट्रांसफार्मर से झटका लगने के बाद वह बेसुध हो गया था।

सूचना मिलते ही केरल पुलिस और केरल फायर रेसक्यू की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बिना देर किए पहले मोर की सांसें जांचीं, लेकिन जब कोई हलचल नजर नहीं आई तो तुरंत CPR देना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों की सांसें थम सी गई थीं, लेकिन रेस्क्यू टीम ने हिम्मत नहीं हारी।

केरल से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो

लगातार कोशिशों के बाद अचानक मोर ने गहरी सांस ली और हल्की सी आवाज निकाली। यह पल वहां मौजूद हर शख्स के लिए राहत भरा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह फायर एंड रेस्क्यू टीम के जवानों की तत्परता ने एक बेजुबान जान बचा ली।

हालत स्थिर होने के बाद मोर को सुरक्षित रूप से वन्यजीव अधिकारियों को सौंप दिया गया, ताकि उसका आगे का इलाज और देखभाल सही तरीके से हो सके।

यह घटना उम्मीद और इंसानियत की मिसाल

इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग केरल पिकॉक रेसक्यू और एनिमल रेसक्यू जैसे कीवर्ड सर्च कर रहे हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि इमरजेंसी सेवाएं सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बल्कि हर जीव के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं। नकारात्मक खबरों के बीच यह घटना उम्मीद और इंसानियत की मिसाल बनकर उभरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com