मुंबई टैक्सी के SOS बटन पर उठे सवाल, 27 सेकंड के वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Mumbai Taxi SOS Button : मुंबई में एक टैक्सी के SOS बटन को लेकर 27 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। ड्राइवर के दावे ने पैनिक बटन सिस्टम और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
A viral video questioning the effectiveness of a Mumbai taxi’s SOS button has raised concerns about passenger safety.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Women Safety in Cab : मुंबई की सड़कों पर दौड़ती एक टैक्सी का 27 सेकंड का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुबई बेस्ड NRI रोहित सिंह राठौर ने जब कैब में लगे SOS बटन के बारे में पूछा, तो ड्राइवर का जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए।

ड्राइवर ने दावा किया कि बटन दबाने से तुरंत कोई मदद नहीं आती। यह वीडियो सामने आते ही Mumbai Taxi SOS Button को लेकर बहस शुरू हो गई है।

इमरजेंसी बटन को लेकर छिड़ी बहस

वीडियो में ड्राइवर कहता है कि यह इमरजेंसी बटन खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। हालांकि उसका दावा है कि एक रात उसने खुद कई बार पैनिक बटन दबाया, लेकिन न पुलिस आई और न ही कंपनी से तुरंत संपर्क हुआ। उसके मुताबिक सुबह करीब 6 बजे कॉल आया और तब पूछताछ की गई।

इस दावे ने सोशल मीडिया पर पैनिक बटन और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर इमरजेंसी बटन ही समय पर काम न करे तो यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

वीडियो ने सिस्टम की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े किए

कानून के अनुसार 1 जनवरी 2019 से सभी कॉमर्शियल टैक्सी और पब्लिक सर्विस व्हीकल में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य है। यह सिस्टम कंट्रोल रूम को लाइव लोकेशन भेजता है ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंच सके।

नियमों का पालन न करने पर फिटनेस या परमिट रिन्यूअल रोका जा सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो ने सिस्टम की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंस्टाग्राम पर इस रील को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। अब जरूरत है कि संबंधित एजेंसियां इन दावों की जांच करें, ताकि यात्रियों का भरोसा कायम रह सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com