-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Responsible Use Of Mechanical Intelligence Role Of Public Relations National Seminar Topic Concluded At Hindi University
यांत्रिक बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका, विषय पर हिंदी विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
- Written By: आंचल लोखंडे
‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका’ विषय पर बुधवार, 23 अप्रैल को गालिब सभागार में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ।

यांत्रिक बौद्धिकता मानव चेतना के समक्ष चुनौती: प्रो. कुमुद शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा कि यांत्रिक बौद्धिकता मानव चेतना के समक्ष चुनौती है। मनुष्य के पास सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक बौद्धिकता है, इस तरह की बौद्धिकता यांत्रिक बौद्धिकता में नहीं है। यांत्रिक बौद्धिकता हमारे लिए सेवक होनी चाहिए, मालिक नहीं।
प्रो. शर्मा विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग व जनसंपर्क कार्यालय, महाराष्ट्र सरकार के माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालय, नागपुर तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) वर्धा चैप्टर के संयुक्त तत्त्चावधान में 22-23 अप्रैल को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जिम्मेदारी से उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका’ विषय पर बुधवार, 23 अप्रैल को गालिब सभागार में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वर्धा के पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल, सावंगी मेघे, वर्धा के विशेष कार्य अधिकारी संजय इंगळे तिगांवकर तथा जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर चौबे एवं संगोष्ठी के संयोजक डॉ. राजेश लेहकपुरे मंच पर उपस्थित थे।
यांत्रिक बुद्धिमत्ता को लेकर लोगों में जागरूकता की जरूरत
कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने आगे कहा कि यांत्रिक बौद्धिकता का प्रयोग मनुष्य, समाज, देश व मानव कल्याण के लिए अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने की दिशा में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की प्रतिभा से ही पूरा होगा। युवा प्रतिभा का उपयोग भारत में ही होना चाहिए। हमारे पास संसाधन हैं, नजरिया भी होना चाहिए। यांत्रिक बौद्धिकता का उपयोग हम शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य एवं जनसंपर्क में कर सकते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने कहा कि यांत्रिक बुद्धिमत्ता को लेकर लोगों में जागरूकता लानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Wardha News: दो बाघों के बीच पेड़ पर एक घंटे तक अटकी रही जिंदगी, चरवाहे ने ऐसे बचाई जान
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
अब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
मीडिया समय का लोकार्पण
इसका गलत उपयोग होने की भी काफी संभावनाएं हैं, जिससे हमें जागरूक और सतर्क रहकर इसे रोकना चाहिए। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि इसके गलत उपयोग से बचाव के लिए मीडिया के विद्यार्थी व जनसंपर्क अधिकारियों ने लोगों को समझाना चाहिए। समाज की भलाई के लिए क्या सही क्या गलत, इसे लेकर ए.आई. पर काम करने वाले वैज्ञानिकों तक संदेश दिया जाना चाहिए।
विशेष कार्य अधिकारी संजय इंगळे तिगांवकर ने कहा कि ए.आई. को दिल से सोचने का तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। केवल दिमाग से नहीं बल्कि दिल से सोचने की क्षमता ए.आई. बनाने वाले उसमें जोड़ दें तो हमारी और आपकी दुनिया बहुत खूबसूरत बन जाएगी। इस दौरान जनसंचार विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित मीडिया समय का लोकार्पण किया गया।
महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यांत्रिक बुद्धिमत्ता से उपजी समस्याओं के हल को लेकर चर्चा
अतिथियों का स्वागत सूतमाला, शॉल एवं सम्मान चिन्ह देकर किया गया। स्वागत वक्तव्य जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर चौबे ने दिया। जनसंचार विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर, संयोजक डॉ. राजेश लेहकपुरे ने संगोष्ठी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आभार माना। संगोष्ठी में जनसंपर्क अधिकारी एवं विदर्भ के जिला माहिती अधिकारियों ने सहभागिता कर अपने विचार साझा किए और कामकाज के उपयोग में संगोष्ठी को लाभप्रद बताया। संगोष्ठी में यांत्रिक बुद्धिमत्ता से उपजी समस्याओं और उनके हल को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई।
आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
यह आयोजन शैक्षणिक जगत से लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदर्भों के लिए भी सफल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में जम्मू–कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी, संगोष्ठी के सह-संयोजक बी.एस. मिरगे ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ कुलगीत से तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Responsible use of mechanical intelligence role of public relations national seminar topic concluded at hindi university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM

















