PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और 'किआ ओरा' के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS

PM Modi New Zealand Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम दिखा। हाका, कथक और 'किआ ओरा मोदी' ने दोनों देशों की दोस्ती को नई पहचान दी है। दोनों नेताओं के बीच सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
PM Modi's New Zealand Visit: A unique blend of Indian and Māori cultures showcased through Haka, Kathak, and 'Kia Ora' – PHOTOS
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- IANS)
Updated on
business meeting
दोनों नेताओं के बीच सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
Haka Dance
न्यूजीलैंड की मूल जनजाति माओरी का पारंपरिक 'हाका' नृत्य अपनी ऊर्जा, शक्ति और जोशपूर्ण प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध है, जबकि भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक ने अपनी लय, भाव-भंगिमा और सौंदर्य से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
Indian Community
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के उत्साह और स्नेह की सराहना करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय दोनों देशों की मित्रता का सबसे मजबूत स्तंभ है।
Indian Culture
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के दौरे पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गुरुग्रंथ साहिब, चारों साहिबजादों और उनकी माता गुजरी के शौर्य, साहस, और बलिदान को याद किया। उन्होंने लोगों से पटना साहिब में पवित्र 'जोड़ा साहिब' के दर्शन जरूर करने को कहा।
Indian Diaspora
दौरे के अंतिम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 'किया ओरा मोदी' कार्यक्रम में न्यूजीलैंड में रह रहे लगभग 10,000 भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री लक्सन भी विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Kathak Dance
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के पारंपरिक हाका नृत्य और भारत के शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। गाला लंच के दौरान अलग-अलग संस्कृतियों की ये भाव भंगिमा पूर्ण अभिव्यक्ति देखने को मिली।
Kia Ora Modi
भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित 'किया ओरा मोदी' इवेंट भी माओरी भाषा से लिया गया। जिसके कई सकारात्मक अर्थ हैं। इनमें से एक अर्थ पीएम मोदी आपका स्वागत है। अब यह न्यूजीलैंड की इंग्लिश का भी एक अहम हिस्सा बन चुका है। आसान भाषा में कहें तो इसका इस्तेमाल 'हेलो', 'हाय' या 'बाय' की तरह किया जाता।
Narendra Modi, Auckland
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल दोस्ती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा मूल्यों और साझा संकल्प पर आधारित हैं। उन्होंने माओरी परंपरा के 'वाका' (नाव) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक नाव नहीं, बल्कि साझा यात्रा और दोनों देशों की साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी अब नए अवसरों और नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ेगी।
PM Modi Christopher Luxon
शुक्रवार देर रात ऑकलैंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। आगमन पर उनका पारंपरिक माओरी स्वागत किया गया, जिसमें शांति, सम्मान और आतिथ्य का प्रतीक माओरी रीति-रिवाजों का पालन किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
PM Modi New Zealand Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का तीन देशों का दौरा कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों वाला रहा। इस यात्रा से व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, शिक्षा, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिली है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com