BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू

BPSSC Recruitment : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन 16 जुलाई से 16 अगस्त तक होंगे।
BPSSC will begin online applications for 16 Forest Range Officer posts in Bihar from July 16, 2026.
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Bihar Forest Range Officer Job Vacancy : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। कुल 16 रिक्तियों में अनारक्षित वर्ग के लिए 6, एससी के लिए 3, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3, पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र-पौत्रियों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।

बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी या प्राणी विज्ञान में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सामान्य महिला, बीसी, ईबीसी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।

भर्ती के लिए 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर तथा महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चलने की परीक्षा पास करनी होगी।

चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com