-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Uddhav Thackeray Strong Attack On Bjp If You Want To Avoid Going To Jail Then Join Bjp
उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर जोरदार हमला, कहा-जेल जाने से बचना है तो BJP में जाओ
- Written By: लतिकेश शर्मा

ANI Photo
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार (BJP Govt.) पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि किसी को जेल (Jail) में जाने से बचना है तो उसे बीजेपी (BJP) में जाना होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज जिस तरह से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र के तीन स्तंभ ढह गए हैं। ऐसे में अब केवल न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की उम्मीद बची है कि न्याय का चीरहरण नहीं होगा। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के उस आरोप का भी जोरदार जवाब दिया, जिसमें कहा गया है कि शिवसेना ने हिंदुत्व को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जब रथयात्रा शुरू की थी तो उनके पास सिर्फ दो सांसद थे। इसके बावजूद शिवसेना ने बीजेपी का समर्थन किया था। वहीं जब सरकार के गठन की बात आई तो बीजेपी की बाकी सहयोगी दलों ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर बतौर पीएम फेस लालकृष्ण आडवाणी का विरोध किया था। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। अब बीजेपी को बनाना चाहिए कि हिंदुत्व का साथ किसने छोड़ा। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी द्वारा जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती के साथ सरकार बनाने पर भी खिंचाई की।
‘पंचामृत’ बजट पर घेरा
उद्धव ठाकरे ने शिंदे-फडणवीस सरकार द्वारा पेश किए गए ‘पंचामृत बजट’ को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कहती है कि वह आम लोगों के हितों को लेकर फैसला ले रही है। फिर नासिक से किसानों का मार्च मुंबई क्यों आ रहा है। 18 लाख सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को लेकर हड़ताल पर क्यों चले गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
दतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शिंदे-फडणवीस सरकार पर कसा जोरदार तंज
उद्धव ने तंज कसते हुए कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार के पीछे दिल्ली में ताकतवर लोग बैठे हैं। फिर इस ओपीएस को लागू करने में क्या दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि किसानों को अपनी बात कहने के लिए कड़ी धूप का सामना करते हुए मुंबई आना पड़ रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने किसानों से मुलाकात की है, लेकिन अब तक राज्य सरकार की तरफ से कोई भी मंत्री किसानों से बात करने नहीं गया है। पूर्व सीएम ने किसानों और कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है।
Uddhav thackeray strong attack on bjp if you want to avoid going to jail then join bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: दतिया में चल रहे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
Jul 11, 2026 | 01:21 PMमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 01:20 PMदेवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
Jul 11, 2026 | 01:19 PMममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:18 PMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:12 PMभंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
Jul 11, 2026 | 01:09 PMमथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM












