सांकेतिक तस्वीर
Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑटो रिक्शा के सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात के आसपास नितिन कंपनी-कैडबरी जंक्शन रोड के पास हुई।
उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा की पानी के टैंकर से टक्कर होने के बाद तीन यात्री उसमें फंस गए। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फंसे हुए तीन यात्रियों को बाहर निकाला। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां बबलू नाम के एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 56 और 29 वर्षीय दो अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए मुंबई के सायन अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के कारण व्यस्त ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात अस्थायी रूप से बाधित हुआ, लेकिन क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा को हटाने के बाद सामान्य स्थिति बहाल हो गई।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कुदरत का कहर…सेना ने संभाला मोर्चा, मौत के साये में लोग! VIDEO में देखें भयावह मंजर
वहीं एक अन्य मामले मेंनवी मुंबई के पनवेल तालुका पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे एक अपराधी को चोरी की महिंद्रा बोलेरो पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। यह आरोपी सतारा और पुणे जिले के बारामती, इंदापुर और पुरंदर से तड़ीपार था।
पनवेल तालुका पुलिस में कृष्णा चव्हाण ने अपनी 10 लाख रुपए कीमत वाली महिंद्रा बोलेरो पिकअप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला गंभीरता से लिया और तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर खोजबीन शुरू की।