100 रुपये भेज दूं क्या? 'पियरका गमछा वाले चचा' को अखिलेश ने दिया ऑफर...तो वायरल हो गया वीडियो

Uttar Pradesh News: हाल के दिनों में अखिलेश यादव ओम प्रकाश राजभर को लेकर पूछे जा रहे सवालों से बचने लगे हैं। पार्टी के राजभर नेता इस समुदाय के वोट को अपने पाले में लाने में कामयाब रहे हैं।
akhilesh-yadav-offers-100-rupees-to-om-prakash-rajbhar-video-viral
अखिलेश यादव व ओम प्रकाश राजभर (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Akhilesh Yadav Video: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर राजनीति गरमाना तय है। दरअसल, हाल के दिनों में अखिलेश यादव ओम प्रकाश राजभर को लेकर पूछे जा रहे सवालों से बचने लगे हैं। पार्टी के राजभर नेता इस समुदाय के वोट को अपने पाले में लाने में कामयाब रहे हैं।

वहीं, ओम प्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से अपनी चमक खोते दिख रहे हैं। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए गए अपने बयान को लेकर वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर भी आए थे। ऐसे में अखिलेश यादव उनके सवालों को नजरअंदाज करते नज़र आ रहे हैं। जन्मदिन पर उनका बयान भी कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है।

राजभर के जन्मदिन पर सवाल

कन्रौज सांसद सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने सवालिया लहजे में कहा, आज ओम प्रकाश राजभर का जन्मदिन है। कुछ बोलेंगे? इस पर अखिलेश यादव ने सपाट लहजे में पूछा, क्या करूं? उनका जन्मदिन है, तो इसके लिए क्या करूं?

'हम तो 100 रुपये ही देते हैं'

अखिलेश यादव ने इसके बाद कहा कि अगर 100 रुपये से काम चल सकता है तो भेज दीजिए। हम तो 100 रुपये ही देते हैं, चाहे किसी का भी जन्मदिन हो। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस तरह बहस न करें। किसी की वैल्यू न बढ़ने दें। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय ठहाकों से गूंज उठा।

सपा के साथ लड़ा था 2022 चुनाव

सपा मुखिया ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया था। सपा अध्यक्ष ने सुभासपा को सीटें भी दीं। ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के लिए खूब प्रचार भी किया। इसका फायदा भी उन्हें मिला। हालांकि, यूपी चुनाव 2022 में सपा को बहुमत न मिलने के बाद राजभर का गठबंधन से मोहभंग हो गया और वह फिर से एनडीए खेमे में आ गए।

100 रूपये देते हैं अखिलेश यादव

अखिलेश यादव अपनों के जन्मदिन पर 100 रुपये तोहफे में देते हैं। हाल ही में कैराना से सांसद इकरा हसन और मछलीशहर से पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव उन्हें 100 रुपये देते नज़र आए। पैसे देखकर इकरा हसन शरमा गईं। हालांकि, उन्होंने उपहार स्वीकार कर लिया। अब अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर से भी यही सवाल किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com