लालू यादव चारा घोटाला न करते तो... तेजस्वी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार- VIDEO

Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि 'चारा घोटाला' नहीं किया होता तो बिहार का विकास कितना आगे बढ़ता।

Giriraj Singh Attack On Tejashwi Yadav: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि 'चारा घोटाला' नहीं किया होता तो बिहार का विकास कितना आगे बढ़ता। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि चारा घोटाला में जो पैसा चला गया, उससे बिहार का विकास और तेज़ हो सकता था, गरीब परिवारों के घरों में शौचालय बन सकते थे, नल-जल पहुंच सकता था और आवास बन सकते थे। गिरिराज ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'लालू यादव के द्वारा खाया गया पैसा अगर बिहार के विकास में लगा होता तो आज बिहार की तस्वीर और अलग होती।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com