इंदौर में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- 'जो बंट गए थे, उन्हें भी हम मिला लेंगे'- VIDEO

इंदौर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत एकजुट है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने चर्चिल की भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत बंटेगा नहीं, जो बंट गए थे उन्हें भी हम मिला लेंगे।

इंदौर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भागवत ने मंत्री प्रहलाद पटेल की पुस्तक 'परिक्रमा कृपा सार' का विमोचन किया, जिसमें नर्मदा परिक्रमा के अनुभव हैं। मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने नर्मदा परिक्रमा को लेकर एक पुस्तक लिखी है। इसका विमोचन करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत इंदौर पहुंचे हैं। भागवत ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कई तरह की बातों का जिक्र किया। इसीमें उन्होंने एक बात कही कि "हम कभी नहीं बटे, कुछ बटे थे तो उन्हें भी मिला लेंगे।''

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com