- Hindi News »
- Punjab »
- Rahul Gandhi Stopped By Punjab Police In Flood Affected Village
भगवंत मान की पुलिस ने राहुल गांधी को बाढ़ प्रभावित गांव में जाने से रोका, चन्नी हुए आगबबूला
- Written By: Saurabh Pal
Punjab news: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पंजाब पुलिस ने बाढ़ प्रभावित दरिया के पास स्थित गुरुदास पुर गांव में जाने से रोक दिया। इस चन्नी ने भड़कते हुए भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी (फोटो- कांग्रेस)
Punjab News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान वे गुरदासपुर के दीनानगर इलाके के मकोड़ा पतन रावी दरिया किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की कोशिश की। लेकिन, जिला प्रशासन ने उन्हें रावी दरिया के पार बसे गांवों में जाने से रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।
राहुल गांधी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह दरिया पार बसे गांवों के लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मिलने से क्यों रोका जा रहा है। मौके पर मौजूद एसपी युगराज सिंह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को समझाने की कोशिश करते हुए नजर आए।
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब सरकार पर भड़के
राहुल गांधी के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि राहुल गांधी बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन की मदद से पंजाब सरकार ने उन्हें रोक दिया, जबकि लोग उनकी राह देख रहे थे। चन्नी ने आरोप लगाया कि बाढ़ से पहले सरकार ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। सरकारी लापरवाही के कारण ही यह बाढ़ आई और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार है।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
राहुल गांधी को रोके जान से भड़के सुखजिंदर रंधावा
गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी राहुल गांधी को रोके जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों से मिलने आए थे, उन्हें रास्ते में क्यों रोका गया? इसका जवाब केंद्र और पंजाब सरकार को देना चाहिए। रंधावा ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने दोनों दरियों का पानी एक साथ छोड़ दिया, जिससे पंजाब के कई इलाके डूब गए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले की जांच कराए।
ये भी पढ़ें-अडानी ने एक रूपये में ‘लूटा’ भागलपुर, 1020 एकड़ जमीन मिट्टी के भाव खरीदा…कांग्रेस ने खोला मोर्चा
1400 से अधिक गांव जलमग्न
गौरतलब है कि हाल ही में हुई भारी बारिश और दरियाओं के उफान से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। खेतों की फसलें नष्ट हो गईं और कई गांवों के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और नदियों के उफान से राज्य के 13 जिलों के 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं, लाखों हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।-एजेंसी इनपुट के साथ
Rahul gandhi stopped by punjab police in flood affected village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













