-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ahilyanagar Beed Parli Railway Line Project Ajit Pawar Funds Release
मराठवाड़ा मुक्ति दिवस से पहले अहिल्यानगर-परली रेलवे परियोजना को मंजूरी, 150 करोड़ रुपये जारी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ajit Pawar railway project: अजित पवार ने अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ ब्रॉड-गेज रेलवे परियोजना के लिए 150 करोड़ रुपये जारी किए। कुल लागत 4,805 करोड़, उद्घाटन 17 सितंबर।

अजित पवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने महत्वाकांक्षी ‘अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ’ ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन परियोजना पर काम में तेजी लाने के लिए सोमवार को 150 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की और इसके साथ ही इसके लिए अब तक कुल 2,091 करोड़ रुपये आवंटित किये जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री और बीड जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने कहा, ‘‘17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति दिवस से पहले यह एक विशेष कदम उठाया गया है।”
बीड जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही इस परियोजना की कुल लागत 4,085 करोड़ रुपये है और इसमें से 50 प्रतिशत राशि राज्य द्वारा वहन की जाएगी। इस मार्ग पर रेल सेवाओं का उद्घाटन 17 सितंबर को किया जाएगा और इसके साथ ही लाखों निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो जाएगी।
अनुमानित लागत 4,805 करोड़ रुपये
यह रेल लाइन 261 किलोमीटर लंबी है, जिसकी अनुमानित लागत 4,805 करोड़ रुपये है और इसमें से राज्य का हिस्सा 2,402 करोड़ रुपये है। राज्य सरकार के हिस्से के रूप में 2025-26 के वित्तीय वर्ष के लिए रेलवे को 150 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पवार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीड के संरक्षक मंत्री का पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखते हुए हवाई अड्डा, सड़क और रेलवे विकास सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है।
सम्बंधित ख़बरें
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 31 जुलाई से घर बैठे होगी ट्रेन में लगेज बुकिंग, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कुदरत का कहर…सेना ने संभाला मोर्चा, मौत के साये में लोग! VIDEO में देखें भयावह मंजर
उनके प्रयासों से बीड रेल परियोजना को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद मिली है। पवार ने कहा, ‘‘अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ लाइन किसानों, छात्रों, उद्यमियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाएगी। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार सृजित होंगे और संपर्क में सुधार होगा। यह परियोजना बीड के विकास का एक नया अध्याय लिखेगी।” -एजेंसी इनपुट के साथ
Mumbai ahilyanagar beed parli railway line project ajit pawar funds release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jul 24, 2026 | 08:42 PMKalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 24, 2026 | 08:40 PMतनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMTMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMपेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














