एशिया कप में UAE को मिली पहली जीत, ओमान को 42 रन से हराकर सुपर-4 की उम्मीद बरकरार

Asia Cup 2025: एशिया कप के सातवें मुकाबले में यूएई ने ओमान को 42 रनों से शिकस्त दी है। इस हार के साथ ओमान सुपर-4 में क्वालीफाई करने की रेस से बाहर हो गई है।
एशिया कप में UAE को मिली पहली जीत, ओमान को 42 रन से हराकर सुपर-4 की उम्मीद बरकरार
यूएई बनाम ओमान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UAE vs OMAN: एशिया कप के सातवें मुकाबले में यूएई ने ओमान को 42 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही ओमान की टीम सुपर-4 में क्वालीफाई करने की रेस से बाहर हो गई है। वहीं यूएई के पास क्वालीफाई करने का एक मौका और होगा। अगर पाकिस्तान के खिलाफ यूएई की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो यूएई की सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

इस मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए आलीशान शराफु और मुहम्मद वसीम के बीच 88 रनों की साझेदारी की। आलीशान शराफु 51 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आसिफ खान भी 2 रन बनाकर चलते बने।

मुहम्मद वसीम ने जड़ा अर्धशतक

वहीं मुहम्मद वसीम और मोहम्मद जोहैब के बीच लगभग अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस दौरान वसीम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 145 के स्कोर पर मोहम्मद जोहैब 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मुहम्मद वसीम ने 69 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए। अंत में हर्षित कौशिक ने 8 गेंदों पर 19 रन बनाकर स्कोर को 172 रनों तक पहुंचाया। इस दौरान यूएई की टीम ने पांच विकेट गंवा दिए। ओमान के लिए जितेन ने 2 विकेट चटकाए।

130 रनों पर आउट हुई ओमान की टीम

जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 130 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। ओमान के लिए जतिंदर सिंह ने 20, आर्यन बिष्ट ने 24, विनायक शुक्ला ने 20, जितेन ने 13 और शकील अहमद ने नाबाद 14 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। इस हार के साथ ओमान की टीम सुपर-4 में क्वालीफाई करने की रेस से बाहर हो गई है। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा हैदर अली ने 2, मुहम्मद जवादुल्लाह ने 2 और मोहम्मद रोहिद ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को 42 रनों से जीत लिया।

सुपर-4 में क्वालीफाई करने का मौका

यूएई के पास सुपर-4 में क्वालीफाई करने का मौका होगा। अगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में यूएई की टीम जीत हासिल करने में सफल रहती है तो सुपर-4 में आसानी से पहुंच जाएगी। वहीं ऐसी खबरें आ रही है कि पाकिस्तान की टीम यूएई का मुकाबला खेलने नहीं उतरेगी।

एशिया कप के लिए ग्रुप ए की अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1️⃣ भारत 2 2 0 4 +4.793
2️⃣ पाकिस्तान 2 1 1 2 +1.649
3️⃣ UAE 2 1 1 2 -2.030
4️⃣ ओमान 2 0 2 0 -3.375
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com