- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Firefighter Injured While Extinguishing Fire Teenager Dies After Stepping On Electric Wire
Thane News: मुंबई में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी घायल, ठाणे में किशोर की बिजली का करंट लगने से मौत
मध्य मुंबई के वर्ली की एक दुकान में को लगी आग बुझाने के प्रयास में एक दमकलकर्मी घायल हो गया। दूसरी घटना में ठाणे 17 वर्षीय किशोर को बिजली के खुले तार पर पैर पड़ने से करंट लगकर उसकी मौत हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे

मुंबई में आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी घायल। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: मध्य मुंबई के वर्ली स्थित गांधी नगर इलाके की एक दुकान में शुक्रवार तड़के आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास में एक दमकलकर्मी घायल हो गया। इस संबंध की जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि दुकान में आग सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर लगी। आग से दुकान में बिजली की वायरिंग, उपकरण, सामान, स्टेशनरी, कपड़े, कंप्यूटर और एक बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान दमकल विभाग के अजिंद्र सावंत नामक कर्मी के हाथ में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब सात बजकर 15 मिनट पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाकर अन्य जांच की जा रही है।
17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत
तो वहीं दूसरी घटना में ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में एक निजी भूखंड पर शौच के लिए गए 17 वर्षीय किशोर को बिजली के खुले तार पर पैर पड़ने से करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 मई की शाम को हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि भेंडीपाड़ा निवासी विग्नेश अनिल कचरे नामक किशोर शौच के लिए एक निजी भूखंड पर गया था।
सम्बंधित ख़बरें
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
संविधान और सेकुलरिज्म बचाना होगा, भाषाई और धार्मिक राजनीति देश के लिए खतरा: आज़मी
डोंगरी की सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, ठंडे बस्ते में मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट, भूमाफिया पुनः सक्रिय
करंट का झटका काफी जोरदार था
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि किशोर का पैर जमीन पर पड़े एक खुले बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे करंट लग जाने से वह जमीन पर गिर पड़ा। करंट का झटका काफी जोरदार था। कचरे को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कचरे के परिवार के बयान का हवाला देते हुए कहा कि भूखंड मालिक ने जमीन के चारों ओर सीमेंट के खंभे लगाए थे और सुरक्षा के लिए उन्हें कंटीले तारों और बिजली के तारों से जोड़ा था। पुलिस ने बताया कि एक तार में बिजली आ रही थी और वह जमीन पर खुला पड़ा था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Firefighter injured while extinguishing fire teenager dies after stepping on electric wire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMपुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती
May 02, 2026 | 10:28 PMIPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO
May 02, 2026 | 10:20 PM‘मेरे बच्चे भूखे मर जाएंगे…’ सिलेंडर बचाने के लिए महिला की गुहार, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:16 PMफाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
May 02, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














