-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- The Delhi Police Special Cell Has Arrested Two Wanted Criminals Belonging To The Rohit Godara Gang
दिल्ली: मुठभेड़ के बाद 2 वांछित आपराधी गिरफ्तार, रोहित गोदारा की गैंग से है ताल्लुकात
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह के दो वांछित आपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले है।

कॉन्सेप्ट इमेज
Delhi Police Takes Major Action: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे और विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह से जुड़े थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी आकाश राजपूत और राजस्थान के भरतपुर निवासी महिपाल मीणा के रूप में हुई है।
आरोपी कई मामलों में वांछित था
आकाश राजपूत कई मामलों में वांछित था और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। आकाश इससे पहले गुजरात के ईस्ट कच्छ में जुलाई 2025 के एक सनसनीखेज 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के अपहरण के मामले में वांछित था। यह फिरौती फरार गैंगस्टर कीरतिसिंह झाला ने मांगी थी। इसके साथ ही राजस्थान के श्री गंगानगर में हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वह वांछित था और उस पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित था।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
मुखबिर की सूचान पर कार्रवाई
इससे पहले उसने साथी महिपाल मीणा के साथ मिलकर हरियाणा के करनाल में एक अस्पताल में फिरौती के लिए अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस मामले में भी उसकी हरियाणा पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि दोनों अपराधी गैंगस्टर जगदीश उर्फ जगला और अभिषेक उर्फ गोलू गैंग के सदस्य थे, जो आगे रोहित गोदारा के नेटवर्क से जुड़े हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों अपने गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दिल्ली-एनसीआर में इनके संसाधनों का इस्तेमाल करने की फिराक में थे।
पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा
स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी दिल्ली-एनसीआर में कोई बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे हैं। 2 और 3 अक्टूबर की दरमियानी रात को पुलिस टीम ने नजफगढ़-कपासहेरा रोड पर जाल बिछाया। इसके बाद बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे अपराधियों को जब पुलिस ने रुकने को कहा, तो पीछे बैठा आकाश राजपूत कूदकर भागने लगा और पीछा कर रही टीम पर गोली चला दी।
ये भी पढ़ें : ‘इस बार छोड़ेंगे नहीं, नक्शे से मिटा देंगे…’; इंडियन आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी
मुठभेड़ में दोनों आरोपी हुए घायल
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे अपराधी घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया। दूसरे अपराधी महिपाल मीणा को मोटरसाइकिल के पास ही पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को आवश्यक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
The delhi police special cell has arrested two wanted criminals belonging to the rohit godara gang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM












