- Hindi News »
- India »
- Bjp Leader Jahanzeb Sirwal Expressed His Displeasure With Cm Yogis Actions Regarding The Bareilly Violence
‘I Love Muhammad’ विवाद: CM योगी पर फूटा BJP नेता का गुस्सा, इस्तीफे की धमकी से मचा सियासी बवाल
- Written By: पूजा सिंह
Jahanzeb Sirwal: बरेली हिंसा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई कार्रवाई पर जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता जहांजैब सिरवाल ने नराजगी जताई है। उन्होंने धमकी देते हुए इस्तीफा देने की बात कही है।

भाजपा नेता जहांजैब सिरवाल (सौ. सोशल मीडिया)
BJP Leader Threatened To Resign: उत्तर प्रदेश के शहरों में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर को लेकर शुरू हुए विवाद ने अब नया सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है। हाल ही में बरेली में हुए हिंसक प्रदर्शन पर योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई ने न सिर्फ विपक्ष बल्कि बीजेपी के भीतर भी हलचल मचा दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी है।
जम्मी-कश्मीर भाजपा के नेता जहांजैब सिरवाल ने योगी सरकार की कार्रवाई पर ऐतराज जताया है। जहांजैब सिरवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को किसी भी समुदाय को चुप कराने के लिए धमकाने या डराने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यूपी सरकार के रवैये के खिलाफ पार्टी से इस्तीफा देने की भी धमकी दी है।
बीजेपी नेता ने निष्पक्ष जांच की मांग की
जहांजैब सिरवाल ने उत्तर प्रदेश की स्थिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के दृष्टिकोण के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में जो कार्रवाई सरकार कर रही है वह पीएम मोदी के इस सिद्धांत के विपरीत है। आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह से राज्य सरकार की पुलिस ऐक्शन ले रही है, वह बदले की कार्रवाई करने जैसा है। इससे मुसलमानों का भरोसा भाजपा सरकार पर कम हुआ है। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा: 65 केस झेले, जेल गया लेकिन विचारधारा नहीं छोड़ी, कांग्रेस पर प्रताड़ना का आरोप
‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
दुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकले हथियार, ऐसा कारनामा देख BJP भी हुई हैरान- VIDEO
झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप
‘योगी सरकार की कार्रवाई से दुखी हूं’
जहांजैब सिरवाल ने आगे कहा कि, ‘मैं एक मुसलमान और भाजपा नेता हूं। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कि गई कार्रवाइयों से बहुत दुखी हूं, जिसने ‘आई लव मुहम्मद’ बैनर के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की भक्ति की अभिव्यक्ति को टारगेट किया है। उन्होंने कहा कि यह आस्था का एक सरल, हार्दिक कार्य था, उसके जवाब में एफआईआर, हिरासत और भड़काऊ बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, ‘ऐसे बयान न केवल विभाजनकारी हैं, बल्कि अनुच्छेद 25 के तहत किसी भी धर्म का स्वतंत्र रूप से पालन करने और उसे मानने के संवैधानिक अधिकार का भी अपमान करते हैं। ये भारत की उस भावना को कमजोर करते हैं, जहां हर धर्म को बिना किसी डर के पनपना चाहिए।’
ये भी पढ़ें: पवन सिंह के लिए आरा कितना सेफ, इस सीट के लिए RJD की जगह बीजेपी को क्यों चुना? जानिएं पूरा समीकरण
CM योगी ने दी थी चेतावनी
बता दें कि 4 सितंबर को कानपुस में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश की बरेली में बड़ी संख्या में लोग हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर निकले थे। इस दौरान पुलिस से झड़प होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 68 लोगों को गिरफ्तारा किया था। इनमें एक स्थानीय मौलवी भी शामिल हैं। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
Bjp leader jahanzeb sirwal expressed his displeasure with cm yogis actions regarding the bareilly violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PMयादव बनाम मुस्लिम मत बनाओ… पटना कोचिंग विवाद पर संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- जल्द ही खान सर पर होगी रेड
Jun 06, 2026 | 07:41 PMमुंबईः रेलवे का मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों के रफ्तार पर असर, इन स्टेशनों के बीच होंगी कई ट्रेनें प्रभावित
Jun 06, 2026 | 07:41 PMमुंबई लोकल में पानी से भरा गिलास लेकर चढ़ा युवक, भीड़ के बीच पूरा किया हैरान कर देने वाला चैलेंज
Jun 06, 2026 | 07:39 PMPahlaj Nihalani की प्रेयर मीट में उमड़ा बॉलीवुड, अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
Jun 06, 2026 | 07:31 PMPHOTOS: कोई कॉकरोच मास्क तो कोई किताब और फूल लेकर पहुंचा…देखें CJP के प्रदर्शन की सबसे वायरल तस्वीरें
Jun 06, 2026 | 07:22 PMगर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा: विदर्भ से हैदराबाद-हुबली जाना हुआ आसान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग
Jun 06, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM














