केएल राहुल ने 3211 दिन के बाद भारत में लगाया टेस्ट शतक, 9 सालों का इंतजार हुआ खत्म

KL Rahul Ends 9-Year Long Wait: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक लगाकर 9 साल का इंतजार खत्म किया। उन्होंने घर पर पिछला शतक 2016 में लगाया था।
मुंबई का टूटा सपना, केएल राहुल का शतक बना विलेन! शानदार सेंचुरी जड़ कर्नाटक को दिलाया रणजी सेमीफाइनल का टिकट
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

KL Rahul Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक लगाकर घर में 9 साल के बाद शतकों का सूखा खत्म किया। केएल राहुल का यह भारत में दूसरा टेस्ट शतक है। दो शतकों के बीच केएल राहुल को 9 साल का इंतजार करना पड़ा।

राहुल को चल रहे लाल गेंद के मैच में भारत की पहली पारी में 100 रन का आंकड़ा पार करने के लिए 190 गेंदों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अब तक 12 चौके लगाए हैं। राहुल ने भारत में अपना पहला टेस्ट शतक दिसंबर 2016 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उस मैच में उन्होंने भारत की पहली पारी में 311 गेंदों पर 199 रन बनाए थे और क्रीज पर रहते हुए 16 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

3211 दिन के बाद केएल राहुल का शतक

केएल राहुल के लिए घर पर पहले और दूसरे टेस्ट शतक के बीच 3211 दिनों का अंतर है। घर पर दो शतकों के बीच किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे लंबा अंतराल, इससे पहले सबसे लंबा अंतराल रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2013 और 2021 के बीच 2655 दिन का अंतराल बनाया था।

केएल राहुल की टेस्ट क्रिकेट में शतक

क्रमांक रन गेंदें चौके/छक्के पारी विपक्षी टीम स्थान तारीख
1 110 262 13/1 दूसरी ऑस्ट्रेलिया सिडनी जनवरी 2015
2 108 190 13/1 दूसरी श्रीलंका कोलंबो अगस्त 2015
3 158 303 15/3 दूसरी वेस्टइंडीज किंग्स्टन जुलाई-अगस्त 2016
4 199 311 16/3 दूसरी इंग्लैंड चेन्नई दिसंबर 2016
5 149 224 20/1 चौथी इंग्लैंड द ओवल सितंबर 2018
6 129 250 12/1 पहली इंग्लैंड लॉर्ड्स अगस्त 2021
7 123 260 17/1 पहली दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन दिसंबर 2021
8 101 137 14/4 पहली दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन दिसंबर 2023
9 137 247 18/0 तीसरी इंग्लैंड लीड्स जून 2025
10 100 177 13/0 दूसरी इंग्लैंड लॉर्ड्स जुलाई 2025
11 100* 190 12/0 दूसरी वेस्टइंडीज अहमदाबाद अक्टूबर 2025

केएल राहुल कई मौके पर शतक के पास पहुंचे थे लेकिन शतक में तब्दील नहीं कर पाए। 70 के आसपास केएल राहुल अपना विकेट गंवा देते हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल ने धैर्य का परिचय दिया और अपना शतक पूरा किया। भारत में केएल राहुल का यह शतक 9 साल के बाद आया है। केएल राहुल 197 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत में केएल राहुल के टेस्ट मैचों में सर्वोच्च स्कोर

क्रमांक रन गेंदें चौके/छक्के पारी विरोधी टीम स्थल तारीख
1 199 311 16/3 दूसरी इंग्लैंड चेन्नई दिसंबर 2016
2 100* 190 12/0 दूसरी वेस्टइंडीज अहमदाबाद अक्टूबर 2025
3 90 205 9/0 पहली ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु मार्च 2017
4 86 123 8/2 दूसरी इंग्लैंड हैदराबाद जनवरी 2024
5 79 125 8/0 तीसरी श्रीलंका कोलकाता नवम्बर 2017
6 68 43 7/2 पहली बांग्लादेश कानपुर सितम्बर-अक्टूबर 2024
7 67 102 9/0 दूसरी ऑस्ट्रेलिया रांची मार्च 2017
8 64 97 10/1 दूसरी ऑस्ट्रेलिया पुणे फरवरी 2017
9 60* 124 9/1 दूसरी ऑस्ट्रेलिया धर्मशाला मार्च 2017
10 54 64 8/0 पहली अफगानिस्तान बेंगलुरु जून 2018
11 51 85 4/0 तीसरी ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु मार्च 2017
12 51* 76 9/0 चौथी ऑस्ट्रेलिया धर्मशाला मार्च 2017
Navbharat Live
navbharatlive.com