-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs West Indies Day 2 India Lead 286 Runs Batsmen Set Records
India vs West Indies: दूसरे दिन भारत को 286 रनों की बढ़त, बल्लेबाजों ने बनाए कई रिकॉर्ड्स
- Written By: अक्षय साहू
IND vs WI Test News: भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 5 विकेट पर 448 रन बनाए, तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े, अहमदाबाद में केएल राहुल, ध्रुव जुरैल और जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया।

केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने जड़ा शतक (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs WI Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में जबरदस्त दबदबा कायम रखा है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर एक विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है और वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर डटे हुए थे।
भारतीय बल्लेबाजी ने दूसरे दिन एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने तीन शतक जड़े, जिससे यह एक कैलेंडर वर्ष में चौथी बार हुआ है जब टीम के तीन या उससे ज्यादा बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक बनाए हैं। यह कारनामा इससे पहले टीम इंडिया 1979, 1986 और 2007 में कर चुकी है।
भारतीय बल्लेबाजों का ऐतिहासिक कारनामा
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में केएल राहुल ने शतक बनाया। यह राहुल के करियार का 11वाँ टेस्ट शतक है। इसके अलावा भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने 125 रन की शानदारी पारी खेलकर अपने करियार का पहला शतक जड़ा। इन दोनों के अलावा रवींद्र जडेजा ने 104 रन बना कर क्रीज पर टीके हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND Vs AFG: केएल राहुल के बाद कप्तान गिल ने जड़ा शतक, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए
IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानी खिलाड़ियों ने कर दिया बड़ा ब्लंडर! KL Rahul को मिला जीवनदान
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
साल 2025 में तीसरी बार लगे 3 शतक
खास बात यह है कि यह साल 2025 में तीसरी बार है जब भारत के लिए एक ही पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। यह भारतीय बल्लेबाजों की मौजूदा फॉर्म और गहराई को दर्शाता है। इस कैलेंडर वर्ष में तीन शतकों की पिछली तीन पारियां इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के मैदान में आई थी। यहां यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत शानदार शतकीय पारियां खेली थी।
इसके अलावा इंग्लैंड दौरे के दौरान मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल, रवीन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शतक बनाया था। यह नया रिकॉर्ड दिखाता है कि भारतीय टीम हर मैच में अलग-अलग बल्लेबाजों के दम पर बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखती है, जो टीम की सफलता के लिए एक शुभ संकेत है।
यह भी पढ़ें: क्या ऋषभ पंत से भी बेहतर विकल्प साबित होंगे ध्रुव जुरेल? अर्धशतक जड़कर कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट
अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं और भारत को वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर अभी नाबाद हैं और उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर दे रहे हैं।
India vs west indies day 2 india lead 286 runs batsmen set records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














