- Hindi News »
- Entertainment »
- Preity Zinta Punjab Kings 30 Lakh Donation Himachal Flood Victims Relief
प्रीति जिंटा ने हिमाचल बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से भी की खास अपील
Himachal Flood News: प्रीति जिंटा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से खास अपील भी की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

प्रीति जिंटा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Preity Zinta Help Himachal Flood Victims: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय कदम उठाया है। प्रीति ने न केवल आर्थिक सहायता की बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों से भी अपील की कि वे इस मुश्किल घड़ी में हिमाचल के लोगों का साथ दें।
दरअसल, 30 जून को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग गांव में बादल फटने और लगातार हुई भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। 5-6 घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया। नाले उफान पर आ गए और घरों, खेतों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोग बेघर हो गए और बुनियादी ढांचा पूरी तरह तहस-नहस हो गया।
प्रीति जिंटा ने शेयर किया खास पोस्ट
इस घटना से जुड़े हालात को उजागर करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह बॉबी ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लोगों से राहत कार्यों में योगदान देने की गुजारिश की। वीडियो में बॉबी ने जानकारी दी कि पंजाब किंग्स की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 30 लाख रुपये की राशि दी जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी संस्था आगे भी जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
प्रीति जिंटा ने वीडियो के साथ अपने भावुक शब्दों में लिखा कि “सरबजीत सिंह बॉबी जी और पंजाब किंग्स की पूरी टीम को हिमाचल में राहत कार्यों के लिए दिल से धन्यवाद। हिमाचल एक छोटा राज्य है, लेकिन इसका दिल बहुत बड़ा है। कृपया इस आपदा को न भूलें और जितना संभव हो, मदद करें।”
हिमाचल बाढ़ पीड़ितों की करेंगी मदद
प्रीति ने हिमाचल को ‘देवभूमि’ बताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हिमाचल को इस त्रासदी से उबरने के लिए सभी के समर्थन और प्यार की जरूरत है। इस कदम के बाद प्रीति और पंजाब किंग्स की पहल की जमकर सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि उनकी अपील से और भी लोग आगे आएंगे और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने जीते इंडियन स्ट्रीमिंग अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई नीरज पाठक निर्देशित फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे शामिल थे। हालांकि लंबे समय से वे फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन सामाजिक और मानवीय कार्यों में लगातार सक्रिय रहती हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Preity zinta punjab kings 30 lakh donation himachal flood victims relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














