-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shegaon Youth Arrested Cutting Cake With Sword Chandrapur
चंद्रपुर में तलवार से केक काटना पड़ा भारी, LCB ने युवक को किया अरेस्ट, दूसरा आरोपी फरार
- Written By: केतकी मोडक
LCB Action Arms Act: चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने शेगांव में तलवार से जन्मदिन का केक काटकर दहशत फैलाने वाले युवक चेतन ढोले को गिरफ्तार किया है। उसका साथी प्रणय लोणकर फिलहाल फरार है।

गिरफ्तारी प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sword Cake Cutting Case Chandrapur: सार्वजनिक स्थान पर तलवार से जन्मदिन का केक काटकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार बरामद की है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। दोनों के खिलाफ चंद्रपुर जिले के शेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम 10 जुलाई को चिमूर संभाग में गश्त और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शेगांव थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शेगांव-चंदनखेड़ा मार्ग स्थित लक्ष्मी लॉन के पीछे एक युवक हाथ में खुली तलवार लेकर घूम रहा है और लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान चेतन उर्फ देवा राजू ढोले (24), निवासी शेगांव, तहसील वरोरा के रूप में बताई।
तीन हजार रुपये की तलवार जब्त
चंद्रपुर पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 3,000 रुपये कीमत की 68.5 सेंटीमीटर लंबी लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। तलवार की धार पर ‘सिरोही की तलवार, गारंटी 100 साल’ लिखा हुआ है। पुलिस निरीक्षक योगेंद्रसिंह राजेंद्रसिंह यादव के मार्गदर्शन में मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप अजबराव पोले कर रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर जमीन आवंटन घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा कदम, 2007 से लंबित रिट याचिका अब जनहित याचिका (PIL) में तब्दील
नागपुर में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: पारडी क्षेत्र में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी और स्पोर्ट्स क्लब
चंद्रपुर के विमला साइडिंग में प्रदूषण की होगी उच्चस्तरीय जांच, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे का आश्वासन
सासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर के विमला साइडिंग में प्रदूषण की होगी उच्चस्तरीय जांच, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे का आश्वासन
पूछताछ में हुआ खुलासा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उसने अपने मित्र प्रणय लोणकर के जन्मदिन पर शेगांव के चंदनखेड़ा टी-पॉइंट स्थित सार्वजनिक स्थान पर इसी तलवार से केक काटा था। घटना के बाद दोनों ने तलवार को पास की झाड़ियों में छिपा दिया था। शुक्रवार को चेतन तलवार वापस घर ले जाने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Shegaon youth arrested cutting cake with sword chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में तलवार से केक काटना पड़ा भारी, LCB ने युवक को किया अरेस्ट, दूसरा आरोपी फरार
Jul 13, 2026 | 04:40 PMदतिया उपचुनाव: उतरा चेहरा, नम आंखें…लेकिन फिर भी आशुतोष तिवारी का नामंकन भरवाने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा- VIDEO
Jul 13, 2026 | 04:38 PMनागपुर जमीन आवंटन घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा कदम, 2007 से लंबित रिट याचिका अब जनहित याचिका (PIL) में तब्दील
Jul 13, 2026 | 04:35 PMUP में ताश के पत्तों की तरह फेंटे गए अधिकारी, एक ही झटके में 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Jul 13, 2026 | 04:26 PMनागपुर में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: पारडी क्षेत्र में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी और स्पोर्ट्स क्लब
Jul 13, 2026 | 04:25 PMचंद्रपुर के विमला साइडिंग में प्रदूषण की होगी उच्चस्तरीय जांच, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे का आश्वासन
Jul 13, 2026 | 04:24 PMसासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS
Jul 13, 2026 | 04:23 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM










