नागपुर में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: पारडी क्षेत्र में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी और स्पोर्ट्स क्लब

Nagpur Pardi Flyover Project: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के पारडी क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर, आधुनिक सब्जी मंडी और स्पोर्ट्स क्लब के निर्माण की घोषणा की।
Nitin Gadkari's major announcement in Nagpur: Modern vegetable market and sports club to be built in the Pardi area.
अंडरब्रिज और सब-वे का लोकार्पण समारोह में गडकरी, बावनकुले, फडणवीस उपस्थित(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Infrastructure Development Projects: नागपुर जिले में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ पारडी क्षेत्र में बनने वाले फ्लाईओवर के अलावा स्थानीय व्यापारियों के लिए आधुनिक सब्जी मंडी तथा स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण भी जल्द ही किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 150 करोड़ रुपये होगी जिसमें से 40 करोड़ रुपये का योगदान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिया जाएगा।

वे वर्धमाननगर रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन वाले रोड ओवरब्रिज तथा राज्यभर में निर्मित 9 आरओबी, अंडरब्रिज और सब-वे के लोकार्पण समारोह में बतौर अध्यक्ष बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक कृष्णा खोपड़े, चरण सिंह ठाकुर, महापौर नीता ठाकरे, स्टैंडिंग चेयरमैन शिवानी दाणी, महारेल के महाप्रबंधक राजेशकुमार जायसवाल, दयाशंकर तिवारी, नगरसेवक तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गडकरी ने कहा कि पूर्व नागपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है तथा कचरे से सीएनजी उत्पादन की परियोजना भी शुरू की जा रही है। महारेल द्वारा राज्यभर में अनेक आधारभूत परियोजनाओं का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही मेट्रो परियोजना के कारण नागपुर की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ी है।

'बाहरीनबाई सोनबोईर' के नाम होगा आरओबी

सीएम ने कहा कि नागपुर में सड़क एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास कार्य होने से सर्वांगीण विकास को गति मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाएं आई है। सुविधाएं विकसित हुई हैं तथा रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

इससे शहर का सामाजिक और आर्थिक विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भगवान संभवनाथ चौक से डिप्टी सिग्नल मार्ग तक बने रेलवे ओवरब्रिज का नाम पूर्व उपमहापौर 'बाहरीनबाई सोनबोईर' के नाम पर रखा जाएगा।

केन्द्र सरकार व राज्य की फिफ्टी-फिफ्टी साझेदारी

इस अवसर पर विधायक कृष्णा खोपडे ने पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विविध विकास कार्यों की जानकारी दी। महारेल के महाप्रबंधक जायसवाल ने बताया कि राज्य में अमरावती, सातारा, नाशिक, सांगली, नागपुर और चंद्रपुर जिलों में कुल 3 रोड ओवरब्रिज, 4 सब-वे और 1 अंडरब्रिज का निर्माण पूरा किया गया है।

इस घर 484 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि नागपुर के 2 प्रोजेक्ट केंद्रीय सड़क एवं आधारभूत संरचना योजना के अंतर्गत पूरी किए गए हैं। शेष 7 प्रोजेक्ट रेल मंत्रालय और राज्य सरकार की फियटी-फिफ्टी साझेदारी के तहत पूरे हुए हैं। संचालन व आभार प्रदर्शन जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com