पुणे-सोलापुर हाइवे पर सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

accident
File Photo
Updated on

पुणे: पुणे-सोलापुर हाइवे (Pune-Solapur Highway) पर कावड़ी पाट टोल प्लाजा (Kavadi Pat Toll Plaza) के पास दो कारों की टक्कर (Road Accident) में दो लोगों की मौत (Death) हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों में से एक की पहचान श्रीनिक होले के रूप में की है। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। 

पुलिस ने बताया कि हाइवे पर सर्विस रोड़ से आ रही एक कार ने सुबह करीब चार बजे दूसरी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें सवार लोग बुरी तरह कुचल गए। 

घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हडपसर थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com