-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- In The Case Of Defamation Rahul Gandhi Will Appear In Pune Mp Mla Court Today
पुणे की MP/MLA कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आज पुणे की कोर्ट में पेश होंगे। महाराष्ट्र के पुणे की एमपी/एमएलए कोर्ट में आज कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी आज पेश होंगे। राहुल गांधी के खिलाफ वीडी सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने उन पर मानहानि के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मिडीया)
पुणे: महाराष्ट्र में पुणे की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा है। राहुल गांधी पर हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदार सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके लिए आज राहुल गांधी को पुणे की कोर्ट में पेश होना है।
आपको बताते चले कि इससे पहले भी नवंबर में राहुल गांधी को इस मामले के लिए कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वे कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे। उन्होंने इसके पीछे का ये कारण बताया कि उन्हें समन मिला ही नहीं।
ये है पूरा मामला
आपको जानकारी दें कि सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ पुणे की एक कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि लंदन में मार्च के महीने में राहुल गांधी के भाषण में कहा था कि सावरकर ने एक किताब में मुस्लिम व्यक्ति की हुई पिटाई पर खुशी जताई थी।
सम्बंधित ख़बरें
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अपनी शिकायत में सत्यकी ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि सावरकर ने किताब में लिखा है कि उनके 5-6 दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी, जिससे उन्हें बहुत खुशी हुई थी। उनकी इस टिप्पणी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है और साफ तौर पर कहा गया है कि सावरकर ने ऐसा कहा भी किसी भी किताब में नहीं लिखा है। इस मामले को लेकर विश्रामबाग पुलिस की प्राथमिक जांच में यह शिकायत सही भी सही पाई गई है।
23 अक्टूबर को जारी हुआ था समन
आपको जानकारी दें, कि इस मामले में 4 अक्टूबर को ज्वाइंट सिविल जज और न्यायिक मैजिस्ट्रैट अमोल शिंदे की अध्यक्षता में एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई की गई थी, जिसके बाद राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा गया था। इसके लिए 23 अक्टूबर को समन जारी किया गया था।
राहुल गांधी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हालांकि, राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उन्हे इस बारे में समन किसी प्रकार से नहीं मिल पाया है। इसके बाद उन्हें फिर से समन भेजा गया और 2 दिसंबर को पुणे की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश के लिए कहा गया। इसके लिए आज राहुल गांधी पुणे की कोर्ट में पेश होंगे।
In the case of defamation rahul gandhi will appear in pune mp mla court today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMनागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Jul 11, 2026 | 02:50 PMनैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














