-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sharmistha Mukherjee On Rahul Gandhi And Congress Why Pm Modi Is Different
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
- Written By: मनोज आर्या
Sharmistha Mukherjee On Congress: राहुल गांधी की रणनीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि आप दो दिन के लिए आएं, कुछ रैलियां करें, लोगों से मिलें और फिर अचानक गायब हो जाएं।

शर्मिष्ठा मुखर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sharmistha Mukherjee on Rahul Gandhi: पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस आलाकमान के भीतर अपने बलबूते सरकार बनाने का जज्बा और जोश बिल्कुल गायब दिखाई देता है। आईएएनएस (IANS) से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल कुछ बड़े कार्यक्रम जरूर करते हैं, लेकिन उसके बाद वह अचानक परिदृश्य से गायब हो जाते हैं, जिससे पार्टी को लाभ नहीं मिल पाता है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि राजनीति कोई पार्ट-टाइम जॉब नहीं है, बल्कि यह 24 घंटे और 355 दिन का काम है। राहुल गांधी की रणनीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि आप दो दिन के लिए आएं, कुछ रैलियां करें, लोगों से मिलें और फिर अचानक गायब हो जाएं। इस ढर्रे से राजनीति नहीं चलाई जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम चुनावों के अलावा राज्यों में भी लगातार चुनाव होते रहते हैं, इसलिए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को हर वक्त जमीन पर सक्रिय रहना होगा।
‘कांग्रेस के लिए गठबंधन ठीक नहीं’
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस संगठन की जमीनी हकीकत पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने खुद कुछ समय तक कांग्रेस में काम किया है और उनके अनुभव के अनुसार पार्टी की सोच अब केवल गठबंधन के सहारे सरकार बनाने तक सीमित हो गई है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को नसीहत दी कि पार्टी को दूसरों के भरोसे रहने के बजाय अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहिए ताकि वह अपने दम पर सत्ता में आ सके।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
लखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
नागपुर सियासी जंग: आगामी सीपी पर बरसे प्रफुल गुडधे, बीजेपी ने कसा तंज; खुलकर सामने आया नया विवाद
इनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि सिर्फ दूसरों की बदौलत चुनाव जीतने की मानसिकता पूरी तरह गलत है। कांग्रेस को पूरे दमखम के साथ सीधे मैदान में उतरना चाहिए और संगठन की अपनी एक स्वतंत्र व मजबूत रणनीति होनी चाहिए। दूसरे दलों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने की यह शॉर्टकट रणनीति लंबे समय तक काम नहीं आने वाली है।
राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच तुलना किए जाने के सवाल पर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि इन दोनों नेताओं के बीच किसी भी तरह की तुलना करना पूरी तरह गलत और बेमानी होगा। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए याद दिलाया कि साल 2014 से ही राहुल गांधी कांग्रेस का मुख्य चेहरा बने हुए हैं, लेकिन उनके नेतृत्व में कुछ अपवाद वाले राज्यों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हारती आ रही है।
यह भी पढ़ें: ‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
‘पीएम मोदी एक लोकप्रिय नेता’
शर्मिष्ठा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के एक बेहद लोकप्रिय नेता हैं और उनकी यह लोकप्रियता उन्हें मिलने वाले भारी जनादेश से साफ साबित होती है। इसके विपरीत, राहुल गांधी इतने वर्षों के बाद भी वह अपेक्षित जनादेश अपने और अपनी पार्टी के पक्ष में नहीं ला पा रहे हैं, जो राजनीतिक रूप से उनकी एक बहुत बड़ी विफलता को दर्शाता है।
Sharmistha mukherjee on rahul gandhi and congress why pm modi is different
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMनासिक में बिना OC इस्तेमाल हो रहीं 46,389 संपत्तियां, विधानसभा में मंत्री का खुलासा- वसूला जाएगा भारी जुर्माना
Jun 28, 2026 | 03:51 PMसमृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, चंद्रपुर के जीवने परिवार में पसरा मातम
Jun 28, 2026 | 03:50 PMएसएस राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘बाहुबली’ की तरह नहीं बनेगा दूसरा पार्ट
Jun 28, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














