-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Prafulla Gudhe Challenged Victory Of Fadnavis High Court Decision Reserved On Victory Of Bjp 5 Mlas
Nagpur News: फडणवीस सहित 5 विधायकों की जीत पर फैसला सुरक्षित, इस नेता ने हाई कोर्ट में दी थी चुनौती
- Written By: सोनाली चावरे
चुनाव में गड़बड़ी होने का दावा करते हुए दक्षिण पश्चिम नागपुर के प्रत्याशी रहे प्रफुल्ल गुड्धे ने फडणवीस की जीत को चुनौती दी थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई खत्म करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है।

सीएम फडणवीस का फैसला सुरक्षित
नागपुर: जनप्रतिनिधि कानून की धारा 81 के अनुसार चुनाव याचिका दायर करते समय याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट में उपस्थित रहना होता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने का हवाला मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित 5 विधायकों की पैरवी कर रहे वकील ने दिया। इसके बाद याचिकाकर्ता प्रफुल्ल गुड्धे और अन्य की ओर से हलफनामा प्रस्तुत किया गया।याचिकाकर्ताओं की ओर से हलफनामा में बताया गया कि याचिका दायर करते समय हाई कोर्ट परिसर में ही थे। इस तरह के कई कानूनी पेंच पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सुनवाई खत्म करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया।
बता दें कि चुनाव में गड़बड़ी होने का दावा करते हुए दक्षिण पश्चिम नागपुर के प्रत्याशी रहे प्रफुल्ल गुड्धे ने फडणवीस की जीत को चुनौती दी थी। इसी तरह से राजुरा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष धोटे ने देवराव भोंगडे तथा बल्लारपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष सिंह रावत ने सुधीर मुनगंटीवार के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसी तरह से चिमूर से सतीश वारजुरकर ने कीर्तिकुमार भांगडिया और दक्षिण नागपुर से गिरीश पांडव ने मोहन मते के चुनाव को भी चुनौती दी थी।
नहीं मिला सीसीटीवी फुटेज
सम्बंधित ख़बरें
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
महाराष्ट्र में बजट प्रबंधन पर CAG की रिपोर्ट से मची हलचल, स्वास्थ्य विभाग का 78% बजट खाली; सीएम फडणवीस सख्त
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
याचिकाकर्ताओं की ओर से याचिका में बताया गया कि 1 जनवरी 2025 को निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सम्पूर्ण वीडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज और फॉर्म 17-सी भाग-1 और भाग-2 तथा अन्य दस्तावेज की आपूर्ति के लिए चुनाव आयोग के पास आवेदन किया गया। 2 अप्रैल 2025 को फिर से चुनाव आयोग को स्मरण पत्र भेजा गया जिसमें दस्तावेजों की आपूर्ति के लिए पुन: अनुरोध किया गया। लेकिन याचिका दायर किए जाने तक किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया गया है। याचिकाकर्ताओं ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में महाराष्ट्र विधानसभा आम चुनाव-2024 के संचालन से संबंधित सम्पूर्ण वीडियोग्राफी, वीडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज, नियमों में निहित लागू दिशानिर्देशों की हैंडबुक, प्रावधानों के अनुसार उपलब्ध कराने का आदेश देने का अनुरोध किया। इसी तरह से फॉर्म 17-सी भाग I और भाग II की प्रति उपलब्ध कराने का आदेश भी चुनाव आयोग को देने का अनुरोध कोर्ट से किया गया।
सुरक्षित रखी जाए पूरी जानकारी
याचिकाकर्ताओं की पैरवी कर रहे वकील का मानना था कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के संचालन से संबंधित दर्ज पूरी जानकारी को पुस्तिकाओं और नियमों में निहित लागू दिशानिर्देशों और प्रावधानों के अनुसार सुरक्षित रखने का आदेश दिया जाए। अंतरिम राहत के रूप में वर्तमान याचिका के लंबित रहने के दौरान उसमें दर्ज संबंधित दस्तावेजों की पूरी जानकारी सुरक्षित बनाए रखने का आदेश जिला चुनाव अधिकारी को देने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक यह है कि चुनाव की अधिसूचना से पहले और चुनाव के दिन मतदान के दौरान भी पूरी तरह से कुप्रबंधन था। मशीनों को समय से पहले नहीं बदला गया और फर्जी मतदान सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं और रिपोर्ट की गईं जो बहुत ही संदिग्ध थीं। जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव मैनुअल और पुस्तिकाओं में निर्धारित आदेश और प्रक्रिया के विरुद्ध थीं।
Prafulla gudhe challenged victory of fadnavis high court decision reserved on victory of bjp 5 mlas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Jul 15, 2026 | 08:45 AMShehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
Jul 15, 2026 | 08:43 AMGanesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMनगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














