- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sand Mafia Crackdown Cm Fadnavis Assurance Prashant Padole Nagpur
रेत माफियाराज को समूल नष्ट किया जाएगा, मुख्यमंत्री फडणवीस का आश्वासन, पडोले ने सौंपे सबूत
CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रेत माफियाराज को समूल नष्ट करने का आश्वासन दिया, जबकि सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने अवैध रेत उत्खनन से जुड़े ठोस सबूत सौंपे।
- Written By: आंचल लोखंडे

रेत माफियाराज को समूल नष्ट किया जाएगा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: भंडारा-गोंदिया के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट कर जिले में चल रहे रेत माफियाराज से जुड़े सबूत सौंपे। इस पर मुख्यमंत्री ने रेत रैकेट को समूल नष्ट करने का आश्वासन दिया। पडोले ने कई इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी सबूत मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। डॉ. पडोले ने चंद्रपुर के जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रह्मपुरी तहसील के बोंडेगांव क्षेत्र में रेत भरी जाने वाली हजारों गाड़ियों को 25 किमी दूर स्थित हल्दा स्थान की रॉयल्टी दिखाई गई, जिससे करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में ब्रह्मपुरी के तहसीलदार सतीश मसाल और ठेकेदार की मिलीभगत है, जिसके इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी उपलब्ध कराए गए हैं। सांसद ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रपुर को ई-मेल और हस्ताक्षरित पत्र भेजे गए, लेकिन बार-बार स्मरण पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। तहसीलदार ब्रह्मपुरी का रवैया कार्रवाई के प्रति उदासीन रहा। इस पर सांसद ने तत्काल तहसीलदार को निलंबित कर संबंधित सभी अधिकारियों और ठेकेदारों पर मामला दर्ज कर जांच कराने की मांग की।
रेत वाहनों में जीपीएस सिस्टम लागू
डॉ. पडोले ने बताया कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीस ने रेत वाहनों में जीपीएस सिस्टम लागू किया था। इसके बावजूद ओवरलोड और अवैध रेत परिवहन के कारण 400 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान गई है, जिनकी एफआईआर विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीओ की कार्रवाई से बचाने के लिए पुलिस स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि डिपो में ग्राहकों द्वारा रेत शुल्क ऑनलाइन भरने के बावजूद प्रति ब्रास 2,500 रुपये और प्रति गाड़ी 25 से 30 हजार रुपये तक नकद वसूली खुलेआम की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जलसंकट से गुस्साया मनेगाव, तहसील पर ‘हंडा मोर्चा’, सड़क निर्माण में टूटी पाइपलाइन, 22 गांव प्रभावित
Nashik News: एक हजार ग्राम पंचायतों में होगा ‘प्रशासक राज’; सरपंच परिषद ने जताई आपत्ति
मेट्रो-9 के ‘बॉटल नेक’ फ्लाईओवर का डिवाइडर हटाया जा रहा, फिलहाल केवल दो लेन से शुरू होगा यातायात
पुणे: 40 साल बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; टाकली हाजी में ग्राम पंचायत की जमीन भू-माफियाओं से मुक्त
सुरक्षा रक्षकों ने पडोले के साथ की धक्का-मुक्की
इससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सांसद ने जिलाधिकारी, डीएमओ और तहसीलदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सांसद ने यह भी मांग की कि रेत भरने से लेकर खाली करने तक की पूरी प्रक्रिया महाखनिज के माध्यम से ऑनलाइन पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारदर्शिता आए और रेत सिंडिकेट तथा माफियाराज पूरी तरह समाप्त हो सके।
ये भी पढ़े: नागपुर में RSS बौद्धिक कार्यक्रम, CM फडणवीस और शिंदे समेत NDA विधायक शामिल; NCP को नहीं मिला न्योता
गोंदिया में धड़ल्ले से चल रहे डिपो
डॉ. पडोले ने बताया कि राजस्व मंत्री के निर्देश पर राज्य के अधिकांश जिलों में रेत डिपो बंद किए गए हैं, लेकिन गोंदिया जिले में सभी डिपो धड़ल्ले से चल रहे हैं। यहां बिना रॉयल्टी सीधे नदी से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। बिना रॉयल्टी चलने वाले रेत वाहनों से 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर भी सांसद ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
सुरक्षा रक्षकों ने की धक्का-मुक्की
शनिवार को विधान भवन परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान भंडारा-गोंदिया के कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के साथ सुरक्षा रक्षकों द्वारा धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जब पडोले मीडिया से संवाद कर रहे थे, तब वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनका हाथ पकड़कर उन्हें किनारे करने का प्रयास किया।
Sand mafia crackdown cm fadnavis assurance prashant padole nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच क्या है
Feb 18, 2026 | 03:31 AMआज का राशिफल 18 February 2026: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगा धन लाभ, मकर राशि वाले रहें सावधान!
Feb 18, 2026 | 12:05 AMवर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 11:53 PMIND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 11:22 PMIND vs NED: बुमराह और पांड्या को आराम, सिराज की होगी वापसी? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Feb 17, 2026 | 11:08 PMखाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














