- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Minister Narayan Singh Kushwaha Calls Shivraj Uma Bharti Tenure Useless Controversy
‘शिवराज सिंह-उमा भारती का कार्यकाल बेकार’ MP के मंत्री का अपनी ही पार्टी के दिग्गजों को किया शर्मसार
Madhya Pradesh की राजनीति में एक बयान ने भूचाल ला दिया है। शाजापुर में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।
- Written By: सौरभ शर्मा

शिवराज सिंह-उमा भारती का कार्यकाल बेकार था अपनों पर ही हमलावर हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा (फोटो- सोशल मीडिया)
MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बयान ने भूचाल ला दिया है। शाजापुर में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और बाबूलाल गौर के कार्यकाल को ‘बेकार’ और ‘खराब’ बता दिया। मंत्री का यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर बहस छेड़ दी है।
मंत्री कुशवाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने दावा किया कि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हीं बिगड़े और अधूरे कामों को सुधार रहे हैं जो पिछली सरकारों ने छोड़ दिए थे। हालांकि, उन्होंने विरोधाभासी बातें भी कहीं। एक तरफ कार्यकाल को खराब बताया, तो दूसरी तरफ यह भी कहा कि 2003 से विकास की गाथा शुरू हुई थी और शिवराज सिंह चौहान के समय सिंचाई का रकबा 7 लाख से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हुआ। लेकिन ‘बेकार’ शब्द के इस्तेमाल ने उनकी सारी उपलब्धियों की चर्चा पर पानी फेर दिया है।
सवाल पर चाय-नाश्ते का बहाना
कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर तीखे सवाल पूछे, तो मंत्री जी असहज हो गए। पत्रकारों ने मुद्दा उठाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विधायकों की बात नहीं सुन रहे और अव्यवस्था के चलते जनप्रतिनिधियों को खुद अस्पतालों का दौरा करना पड़ रहा है। इस गंभीर सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने यह कहकर बात टाल दी कि पत्रकारों को चाय-नाश्ता नहीं मिला है। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अधिकारियों की मनमानी पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
MP में जल्द हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, अगली कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी को मिल सकती है मंजूरी, CM ने दिए संकेत
‘डेथ कॉरिडोर’ पर एक और हादसा, ट्रॉले से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
सब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
मुख्यमंत्री मोहन यादव लेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
यह भी पढ़ें: BJP ने फिर चौंकाया: आखिरकार पार्टी को मिल गया नया अध्यक्ष, JP नड्डा की जगह लेंगे नितिन नबीन
कानून के आगे कोई बड़ा नहीं
विवादित बयानों के बीच मंत्री ने मोहन यादव सरकार की सख्त कार्यप्रणाली की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। सीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह पुलिस विभाग का डीएसपी हो या कोई बड़ा अधिकारी। अगर कोई गलती करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंचाई और विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं और अधूरे कामों को पूरा कर रहे हैं।
Mp minister narayan singh kushwaha calls shivraj uma bharti tenure useless controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
May 06, 2026 | 11:21 AMनागपुर पुलिस में हड़कंप: 500 रुपये के फ्रॉड केस में करोड़ों की वसूली का खेल, 2 इंस्पेक्टर और 7 कर्मचारी सस्पें
May 06, 2026 | 11:21 AMMira Bhayandar Water Crisis: मीरा-भाईंदर में जल संकट गहराया, मई में दो बार 24 घंटे पानी सप्लाई बंद
May 06, 2026 | 11:19 AMगोंदिया में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन आम व फसलों को भारी नुकसान का खतरा
May 06, 2026 | 11:13 AMBJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
May 06, 2026 | 11:09 AMAI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा
May 06, 2026 | 11:08 AMBMC Hospital Tender Scam: मुलुंड में BMC टेंडर पर 45 करोड़ घोटाले का आरोप, विधायक ने जांच की मांग
May 06, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














