-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp Leadership Change Who Is Nitin Nabin And Why He Got Big Responsibility
आखिर कौन हैं नितिन नबीन? जिसे भाजपा ने सौंप दी नड्डा की कुर्सी, जानिए किस काम का मिला ईनाम
- Written By: अभिषेक सिंह
Nitin Nabin: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन बीजेपी के अगले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। तो चलिए जानते हैं नितिन नबीन कौन हैं।

नितिन नबीन (डिजाइन फोटो)
BJP New President: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन बीजेपी के अगले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि पार्टी ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। रिलीज में आगे कहा गया है कि यह नियुक्ति तुरंत प्रभावी होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम भाजपाई दिग्गजो ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वहीं इस बीच लोगों के मन में यह भी सवाल आ रहा है कि आखिर नितिन नबीन कौन हैं? जिन्हें भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।
पीएम मोदी ने नबीन को दी बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “नितिन नबीन जी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जिनके पास संगठन का भरपूर अनुभव है, और बिहार में विधायक और मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?
दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे… — Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास किया है। वह अपने विनम्र स्वभाव और काम के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को और मजबूत करेगा। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई।
राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा, “बिहार के युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नवीन को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। वह एक समर्पित कार्यकर्ता और दूरदर्शी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व में, वह निश्चित रूप से बीजेपी को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे। मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”
आखिर कौन हैं नितिन नबीन?
नितिन नवीन कायस्थ जाति से हैं और 45 साल के हैं। नितिन नबीन 26 साल की उम्र में विधायक बने थे। वह 26 साल की उम्र में विधायक बने और अब 45 साल की उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। फिलहाल, नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। वह बीजेपी के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें: BJP ने फिर चौंकाया: आखिरकार पार्टी को मिल गया नया अध्यक्ष, JP नड्डा की जगह लेंगे नितिन नबीन
2006 में नितिन नबीन ने पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। उसके बाद वह लगातार चुनाव जीतते रहे। 2008 में परिसीमन के बाद पटना पश्चिम का नाम बदलकर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र कर दिया गया और नितिन नवीन तब से इस क्षेत्र से विधायक हैं।
किस काम के लिए मिला इनाम?
2025 के विधानसभा चुनावों में नितिन नबीन ने RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया है। 2020 में नितिन नबीन ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया था। इतना ही नहीं हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर भी अच्छा काम किया था। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्हें इसी काम का इनाम मिला है।
Bjp leadership change who is nitin nabin and why he got big responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Aug 04, 2026 | 01:49 PMसुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
Aug 04, 2026 | 01:46 PMAir India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
Aug 04, 2026 | 01:43 PMChandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Aug 04, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














