- Hindi News »
- India »
- Mallikarjun Kharge Emotional Speech Delhi Rally Son Operation Attack On Modi Rss
बेटे का ऑपरेशन छोड़ के आया हूं…’वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में भावुक हुए खरगे, सरकार पर बोला हमला
Delhi में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली के दौरान एक बेहद भावुक पल भी देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने मंच से ऐसा खुलासा किया जिसने वहां मौजूद लोगों को सोचने पर मजबूर किया।
- Written By: सौरभ शर्मा

'बेटे का ऑपरेशन छोड़ दिल्ली आया हूं...' रामलीला मैदान में भावुक हुए खरगे
Mallikarjun Kharge News: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच से एक ऐसा खुलासा किया जिसने वहां मौजूद हर शख्स और देश की जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया कि आज उनके बेटे का बेंगलुरु में ऑपरेशन होना था, लेकिन वे वहां जाने के बजाय दिल्ली की रैली में आए। खरगे ने कहा कि एक पिता के लिए बेटे का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके लिए देश के 140 करोड़ लोगों को बचाना उससे भी ज्यादा जरूरी है।
खरगे ने अपने संबोधन में साफ किया कि आज राहुल गांधी देश और जनता के लिए जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसे मजबूत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर हम इन विचारों को ताकत नहीं देंगे, तो यह सीधे तौर पर देश का नुकसान होगा। कांग्रेस अध्यक्ष का मानना है कि केवल उनकी पार्टी की विचारधारा ही देश को सुरक्षित रख सकती है। यह रैली केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार को बचाने की एक निर्णायक मुहिम है, जिसमें हर किसी को अपना योगदान देना होगा।
वोट चोरों को बताया देश का गद्दार
अपने भाषण को धार देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने वोट चोरी करने वालों को सीधे तौर पर ‘गद्दार’ करार दिया। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा, तभी देश का संविधान सुरक्षित रह पाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और मनुस्मृति की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। खरगे के मुताबिक, यह विचारधारा देश को बचाने के बजाय उसे खत्म करने का काम करेगी। उनका कहना था कि हिंदुत्व की आड़ में गरीबों को फिर से गुलामी की जंजीरों में जकड़ने की बड़ी साजिश रची जा रही है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।
सम्बंधित ख़बरें
रात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: राहुल गांधी-शरद पवार समेत इन दिग्गजों ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा
आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति की गलत जानकारी दे रहे नेता? विधानसभा अध्यक्ष भी कानूनी पेंच में फंसे
MBMC में समितियों का गठन भाजपा का दबदबा बरकरार, अब परिवहन समिति पर टिकी निगाहें
यह भी पढ़ें: अमित शाह के हाथ कांप रहे थे? ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में दहाड़े राहुल गांधी, BJP-RSS पर बोला हमला
केरल जीत का जिक्र और मोदी को चेतावनी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने भाजपा पर गांधी, नेहरू और अंबेडकर जैसे महापुरुषों के खिलाफ बोलने का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने हाल ही में केरल स्थानीय निकाय चुनावों में मिली शानदार जीत का जिक्र किया, जहां कांग्रेस ने राजग गठबंधन को बुरी तरह कुचल दिया। खरगे ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि एक बार चुनाव हारने के बाद नरेंद्र मोदी का नामोनिशान नहीं बचेगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा जिंदा रहेगी और जनता के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्हें राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा होना ही होगा।
Mallikarjun kharge emotional speech delhi rally son operation attack on modi rss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र और 15 साल का सफर, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Feb 19, 2026 | 08:47 PMतारिक रहमान के PM बनते ही ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे, क्या बांग्लादेश बनेगा तुर्की का नया ‘हथियार’?
Feb 19, 2026 | 08:42 PMगुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Feb 19, 2026 | 08:39 PMवंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत, यूपी में इस ट्रेन पर कितनी बार पथराव?
Feb 19, 2026 | 08:38 PMरात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
Feb 19, 2026 | 08:32 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
Feb 19, 2026 | 08:31 PMहरमनप्रीत का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दायित्व निभाना होगा
Feb 19, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM













