-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Shalarth Scam Nitin Upasani Sit Remand
पूर्व उप-शिक्षा निदेशक उपासनी को रिमांड पर लेगी ग्रामीण एसआईटी, चव्हाण पर भी गिरफ्तारी की तलवार
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Shalarth Scam: नासिक शालार्थ घोटाले में ग्रामीण एसआईटी पूर्व उप-शिक्षा निदेशक नितीन उपासनी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जबकि भाऊसाहेब चव्हाण की गिरफ्तारी पर 16 दिसंबर को फैसला होगा।

पूर्व उप-शिक्षा निदेशक उपासनी को रिमांड पर लेगी ग्रामीण एसआईटी
Fake Shalarth ID: नासिक में हजारों फर्जी ‘शालार्थ आईडी’ बनाकर करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप में जेल जा चुके पूर्व उप-शिक्षा निदेशक नितीन उपासनी को अब नासिकग्रामीण पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की विशेष जांच टीम (SIT) रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में पुलिस सोमवार, 15 दिसंबर को आवश्यक अदालती प्रक्रिया शुरू करेगी। शालार्थ घोटाले के मामले में शहर की आर्थिक अपराध शाखा ने शिक्षा मंडल के सेवानिवृत्त अध्यक्ष नितीन उपासनी को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।
वह फिलहाल नासिक रोड केंद्रीय कारागृह में बंद है और जिला न्यायालय ने हाल ही में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। ग्रामीण पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख पुलिस निरीक्षक दत्ता शिंदे ने नितीन उपासनी को रिमांड पर लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालेगांव के दो अलग-अलग पुलिस थानों में फर्जी शिक्षक और लिपिक भर्ती से जुड़े मामलों में भी संदेह की सुई नितीन उपासनी के इर्द-गिर्द घूम रही है।
उपासनी से पूछताछ
ग्रामीण पुलिस उन मामलों में उपासनी से पूछताछ करेगी, जिनमें पूर्व माध्यमिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण श्रीधर पाटिल, कार्यालय अधीक्षक सुधीर भास्कर पगार और उप-शिक्षा अधिकारी उदय विट्ठल देवरे को 3 करोड़ रुपये से अधिक के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार
इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा: रिटायर्ड आर्मीमैन निकला मास्टरमाइंड, सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1.11 लाख रुपए
नासिक विधान परिषद चुनाव में बढ़ी हलचल; क्रॉस वोटिंग के डर से महायुति ने ठाणे भेजे पार्षद, मविआ की नई रणनीति
यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
नासिक रोड पुलिस स्टेशन
शालार्थ घोटाले की शिकायत नासिकरोड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराने वाले तत्कालीन उप-शिक्षा निदेशक भाऊसाहेब चव्हाण को भी शहर पुलिस ने जांच के बाद संदिग्ध करार दिया है। चव्हाण ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया, जहां से उन्हें 16 दिसंबर तक अंतरिम अग्रिम जमानत मिली है।
ये भी पढ़े: Akola Manpa Election: मनपा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, दल-बदल से उथलपुल तेज, MVA पर लगेगी मुहर!
रिमांड और गिरफ्तारी
मंगलवार, 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि भाऊसाहेब चव्हाण को गिरफ्तार किया जाता है या उन्हें आगे राहत मिलती है। जांच में नितीन उपासनी और भाऊसाहेब चव्हाण दोनों की संलिप्तता सामने आ रही है, जिससे जल्द ही रिमांड और गिरफ्तारी की कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
Nashik shalarth scam nitin upasani sit remand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: इंदौर में भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में फूटा दूषित पानी का बम; कई घरों में पसरा बीमारी का खौफ
Jun 17, 2026 | 07:07 PM‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
Jun 17, 2026 | 07:05 PMशिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
Jun 17, 2026 | 07:04 PMPawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Jun 17, 2026 | 07:00 PM‘अखिलेश का साथ छोड़ेंगे 25-26 सांसद’, ओपी राजभर के बाद केशव प्रसाद का बड़ा दावा; क्या टूट रही समाजवादी पार्टी?
Jun 17, 2026 | 06:58 PMCM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Jun 17, 2026 | 06:55 PMबम धमाके में गंवाए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला: हरी बुद्धा ने सेवन समिट्स फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jun 17, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM














