Ramayana से बाहर होने की अफवाहों पर Vikrant Massey ने तोड़ी चुप्पी, कास्ट को लेकर कही ये बात

Vikrant Massey Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में राघव जुयाल की एंट्री की खबरें आई थीं, कि उन्होंने विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया। अब एक्टर ने इस पर खुद सफाई दी है।
Vikrant Massey Denies Ramayana Role
विक्रांत मैसी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vikrant Massey Denies Ramayana Role: बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में शामिल रामायण इन दिनों अपने भव्य स्केल और दमदार स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस पौराणिक फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक चर्चा ने जोर पकड़ा कि नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे और उन्हें रावण के पुत्र मेघनाद (इंद्रजीत) की भूमिका के लिए कास्ट किया गया था।

इसी बीच मीडिया में यह भी दावा किया गया कि विक्रांत मैसी को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है और अब किल व बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आ चुके अभिनेता राघव जुयाल मेघनाद का किरदार निभाएंगे। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस सच्चाई जानने को उत्सुक हो गए।

विक्रांत मैसी का करारा जवाब

इन तमाम दावों के बीच विक्रांत मैसी ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया। 12वीं फेल फेम अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कहा कि वह कभी भी फिल्म रामायण का हिस्सा नहीं थे। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ ‘इज्जतदार’ मीडिया हाउस द्वारा की जा रही गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग हैरान करने वाली है।

विक्रांत ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि न तो वह इस फिल्म में हैं और न ही कभी रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि वह टिकट खरीदकर रामायण जरूर देखेंगे। दिलचस्प बात यह रही कि यह पोस्ट कुछ समय बाद उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से हटा दी गई, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।

रामायण की कास्ट और रिलीज प्लान

नितेश तिवारी की रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर रिलीज होगा।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं साईं पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। यश रावण की दमदार भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और लारा दत्ता जैसे बड़े कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com