-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- School Closed Till 31 In Nashik Travel Banned Decision Taken In View Of Increasing Case Of Corona
नाशिक में 31 तक स्कूल बंद, यात्रा पर लगी रोक, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया निर्णय
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Pic
नाशिक: कोरोना (Corona) के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने नए प्रतिबंधों (New Sanctions) की घोषणा की है। इसके तहत 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद (School Closed) कर दिए गए हैं। सभी तरह के सरकारी कार्यालयों में अब ऑनलाइन बैठक (Online Meeting) होगी। नो वैक्सीन, नो एंट्री को और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा।
अगर 27 नवंबर और उससे पहले के आदेश के मुताबिक कार्रवाई नहीं की जाती है तो स्वराज संस्थाओं और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में कोरोना पर हाई लेवल की बैठक हुई। इस बैठक में स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का आदेश लिया गया है।
शादी समारोह के लिए नए नियम
अब शादी बेहद सादगीपूर्ण ढंग से करनी होगी। शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति पाए जाने पर आयोजकों और उपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार, 8 जनवरी से सभी तरह की यात्राओं अगले आदेश तक पाबंदी लगा दी गई है। आदेश में पहले के जिन प्रतिबंधों की चर्चा नहीं की गई है, वे प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात
कक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम स्कूल का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
भंडारा में शिक्षकों का स्कूल बंद आंदोलन, शिक्षा नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, संस्था, संगठन के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून 2005, संक्रमण कानून 1897 और भारतीय दंड संहिता 1860 और इस संदर्भ में सरकार के अन्य अधिनियम और नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक में निर्णय
इससे पूर्व जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सूरज मांढरे की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक हुई। बैठक में कोरोना की स्थिति पर हुई चर्चा के बाद नाशिक महानगरपालिका और नाशिक जिला कार्य क्षेत्र में ये आदेश लागू किया गया हैं।
पिछले 10 दिनों में हालात बिगड़े
नाशिक जिले में पिछले 10 दिनों में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है और आंकड़ा 1,500 के पार चला गया। पिछले दो दिन से हर दिन 900 के करीब मरीज मिल रहे हैं। एक आश्रम के 14 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि नाशिक के एक बच्चे में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर यह प्रतिबंध लगाया गया है।
School closed till 31 in nashik travel banned decision taken in view of increasing case of corona
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बोले- संविधान को बचाने के लिए हमें जिताएं
Jul 23, 2026 | 08:17 AMइस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा
Jul 23, 2026 | 08:14 AMपाकिस्तान के कराची में HIV का प्रकोप, 6 मासूमों की मौत, 94 बच्चे संक्रमित; दहशत में सिंध प्रांत
Jul 23, 2026 | 08:08 AMपुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश
Jul 23, 2026 | 08:08 AMइधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास
Jul 23, 2026 | 08:07 AMJPSC Exam Postponed: JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द, चेयरमैन का इस्तीफा और CID की बड़ी रेड में 5 गिरफ्तार!
Jul 23, 2026 | 07:56 AMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजभवन के सामने पुलिस से धक्का-मुक्की
Jul 23, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














